भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के दिमाग का कर दिया था ये हाल, दोस्त ने बताई ये बात
भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर रिया चक्रवर्ती ने सुशांत के दिमाग का कर दिया था ये हाल! दोस्त ने बताई ये बात
मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई कर रही है। सीबीआई की एसआईटी टीम हर एंगल से इस केस की जांच में जुटी हुई है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस केस की जांच सौंपे जाने के बाद सुशांत के करीबी दोस्त एक बाद एक खुलासा कर रहे हैं। वहीं अब सुशांत और रिया चकव्रती की एक कॉमन फ्रेंड ने बड़ा अचंभित कर देने वाला खुलासा किया है। ये दोनों की वो कॉमन दोस्त है जो रिया और सुशांत की पार्टियों में अक्सर शामिल होती थी।


रिया और उसके भाई के बारे में बताई ये बात
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के वही दोस्त जिन्होंने पहले आरोप लगाया था कि अभिनेत्री अभिनेता को दवाइयाँ दे रही थी और उसे रिया के डॉक्टर पिता इंद्रजीत द्वारा बताई गई भारी मात्रा में खुराक दे रही थी, अब अन्य दावे कर रही हैं। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में, दोस्त ने कहा कि सुशांत के दोस्त और आस-पास के लोग एक बार रिया और उसके भाई, शौविक चक्रवर्ती से दूर रहने लगे, जबकि अभिनेता के वो काफी करीबी बन गए थे। उसने कहा कि रिया और सुशांत के करीब होने के बाद, उसने अपने सर्कल में सभी को अपने परिवार सहित अभिनेता से मिलवाया। रिया का परिवार अक्सर सुशांत के घर पर ही नजर आए। उसने यह भी कहा कि शॉविक अपने दोस्तों के साथ सुशांत के आसपास ही रहता था।

रिया सुशांत को भूत-प्रेत की कहानी सुनाती थी
टाइम्स नाउ से बातचीत में सुशांत-रिया की दोस्त ने कहा- रिया सुशांत को आए दिन भगवान और भूत-प्रेत की कहानी सुनाती थी। उसने बताया कि इस बात को लेकर इस मुद्दे को लेकर उसकी रिया चक्रवर्ती के साथ एक बार जबरदस्त बहस भी हुइ थी। इस करीबी दोस्त ने रिया से सवाल किया था कि वो इन सब बातों पर यकीन क्यों करती है?

रिया को समझाने पर वो करती थी ऐसे रिएक्ट
रिया चक्रवर्ती ने ही उसे बताया कि उसके फ्लैट की लाइट जलने-बुझने लगती है। इस दोस्त ने कहा कि उसने तब उसे समझाया था कि मुंबई में इलेक्ट्रिसिटी की बहुत ज्यादा समस्या है। इसकी वजह से ऐसा हो सकता है। इस पर रिया ने उससे बहस किया और कहा कि अगर अगर वो ये नहीं मानती कि ऐसा कुछ नहीं होता तो इसका मतलब यह नहीं है कि ऐसा कुछ होता नहीं है।

रिया ने अपने पिता से दिलवाई सुशांत को दवाई
सुशांत और रिया की दोस्त ने टाइम्स नाउ को बताया कि जब रिया चक्रवर्ती सुशांत को भारी मात्रा में दवाइयां देती थी। इसमें एंटीबॉयोटिकी की हैवी डोज भी शामिल होती थी। इस दोस्त ने बताया कि जब पहली बार सुशांत की हेल्थ खराब हुई तो रिया ने अपने पिता से उन्हें दवा दिलवाई। उसने बताा कि सुशांत को बहुत खांसी आ रही है, जो ठीक नहीं हो रही है।

सुशांत की लगातार बदली गईं दवाइयां
इस दोस्त ने ये भी दावा किया सुशांत की हालत सुधर नहीं रही थी और लगातार उसकी दी जाने वाली दवाइयां बदली जा रही थी। सुशांत की खराब तबितय को हम सभी दोस्त घबरा गए थे। सुशांत को बहुत ज्यादा खांसी आ रही थी। यह शायद वायरल की वजह से था या फिर उसे एलर्जी थी। इस दोस्त ने बताा कि उस घर में उसे भी बहुत खांसी आती थी।

रिया के आने के बाद सुशांत के खर्चे बहुत बढ़ गए थे
इस दोस्त ने एक और रहस्योद्घाटन किया कि सुशांत के जीवन में रिया के आने के बाद 'मनी आउटफ्लो' बढ़ गया था, लेकिन उसने कहा कि उसे सामान्य लग रहा था क्योंकि सुशांत अपने साथ रहने वालो पर खुलकर खर्च करता था। इस दोस्त ने कहा कि सुशांत अपने पैसों को लेकर कभी भी चिंतित नहीं था हमेशा बेफ्रिक रहता था।

बहन ने भी लगाया था भूत-प्रेत की कहानी सुनाने का आरोप
बता दें रिया चक्रवर्ती सुशांत के घर में आए दिन तांत्रिक पूजा-पाठ करवाया करती थी। वहीं पटना पुलिस से पूछताछ में सुशांत की बहन मीतू सिंह ने भी यह आरोप लगाया था कि रिया ने भूत-प्रेत की कहानियां सुनाकर उनके भाई के मन में डर पैदा किया था और उनका घर बदलवा दिया था। इस बीच, रिपोर्टों के अनुसार, सीबीआई ने रविवार को सुशांत के पूर्व एकाउंटेंट रजत मेवाती से पूछताछ की। बताया गया है कि रजत एसएसआर के सभी खातों को संभालता था। उन्हें कथित तौर पर इस साल जनवरी में रिया द्वारा निकाल दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications