जानिए गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि राष्ट्रपति होलांद क्यों पहले आये चंड़ीगढ़?
नई दिल्ली। इस बार भारत के गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति होलांद है जिसकी वजह से इस बार का गणतंत्र दिवस काफी अलग है। होलांद फिलहाल भारत पहुंच चुके हैं।
जानिए क्या रहेगा खास..
- इस बार के गणतंत्र दिवस की परेड पर भारतीय सेना के साथ फ्रांसिसी सेना भी परेड करेगी।
- इस परेड का मकसद है कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत और पेरिस दोनों साथ-साथ हैं।
- राष्ट्रपति होलांद की तीनदिवसीय यात्रा चंड़ीगढ़ से शुरू होगी।
- राष्ट्रपति यहां पीएम मोदी के साथ एक व्यापार शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे और कई प्रमुख स्थलों का दौरा करेंगे।
- दोनों नेता भारत-फ्रांस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
- इस समय चंडीगढ में सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस है।
- चंड़ीगढ़ शहर का डिजाइन स्विस-फ्रांसीसी वास्तुकार चार्ल्स-एदुएर्द जीनरेट-ग्रीस ने तैयार किया था इसी कारण फ्रांसिसी राष्ट्रपति यहां से दौरा शुरू कर रहे हैं।
- इसके बाद शाम को राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना होंगे।













Click it and Unblock the Notifications