सिंघु बॉर्डर पर फ्रीलांस पत्रकार मनदीप पूनिया गिरफ्तार, SHO के साथ दुर्व्यवहार करने का आरोप
Mandeep Poonia Arrest: नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पिछले 67 दिनों से जारी है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक स्वतंत्र पत्रकार मनदीप पूनिया को गिरफ्तार किया। उनके ऊपर पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी मनदीप को जबरन लेकर जाते दिख रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक मनदीप दो मीडिया हाउस के लिए फ्रीलांस का काम करते थे। सिंघु बॉर्डर पर रिपोर्टिंग के दौरान जब पुनिया बंद सड़क और बैरिकेड की ओर बढ़े तब ये घटना हुई। दिल्ली पुलिस के SHO ने उन पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद सिंह नाम के एक और शख्स को कुछ वक्त के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन जब उन्होंने प्रेस आईडी कार्ड दिखाया तो उन्हें छोड़ दिया गया।
गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले पत्रकार पूनिया ने सिंघु बॉर्डर पर हुई हिंसा के बार में फेसबुक लाइव किया था। इस दौरान उन्होंने बताया कि कैसे स्थानीय लोग पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शनकारियों पर पथराव कर रहे हैं। पत्रकार का आरोप है कि इसी वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वहीं दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेट्स लगाकर रखे थे। मनदीप ने उसको पार करने की कोशिश की, जब वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनसे आईडी कार्ड मांगा तो उन्होंने वो नहीं दिखाया। इसके अलावा उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार किया। जिस वजह से उनको गिरफ्तार किया गया है।
Recommended Video

सिंघु बॉर्डर पर बढ़ी सुरक्षा
आपको बता दें कि टैक्टर रैली हिंसा के दौरान जब तिरंगे का अपमान हुआ तो बड़ी संख्या में किसान नाराज हो गए थे और घर जाने लगे। इसके बाद आंदोलन कमजोर होता देख भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत भावुक हो गए। जिस पर कई जगहों पर महापंचायत हुई और फिर से किसान दिल्ली से लगती सीमाओं पर लौट आए हैं। ऐसे में सभी प्रदर्शनस्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications