कल से मिलेगा सिर्फ 251 रू. वाला स्मार्टफोन 'फ्रीडम 251', लांच होगा सबसे सस्ता LED टीवी
नयी दिल्ली। कल से दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन मिलना शुरु हो जाएगा। फ्रीडम 251 की डिलीवरी कल से शुरु होगी। फ्रीडम 251 स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी का दावा है कि इसबार फोन की डिलीवरी कर देगी। शानदार इवेंट के जरिए फ्रीडम 251 की लांचिंग होगी। साथ ही साथ इस कंपनी फ्रीडम 251 के ऊपर के रेंज के स्मार्टफोन और अपना एलईडी टीवी भी लांच करेगी। अगर आपने भी कराया है सबसे सस्ता स्मार्टफोन बुक तो जरुर पढ़ें

रिंगिंग बेल कंपनी 32 इंच डिस्प्ले वाली टीवी 10 हजार रुपए में देने का वादा किया है। कंपनी अपनी इस सस्ती एलईडी टीवी को जुलाई के पहले हफ्ते तक बाजार में लाने का दावा कर रही है। इस एलईडी टीवी का नाम भी फ्रीडम ही रखा गया है। कंपनी ने कहा है कि जहां इस साइज के बाकी टीवी 13,000 रुपए से शुरू होते हैं, वहीं उनका टीवी 10,000 से भी कम में मिलेगा। क्यों सिर्फ 251 रू. में मिल रहा है फ्रीडम 251 स्मार्टफोन
कंपनी ने कहा है कि इस बार फ्रीडम 251 की 2 लाख डिलीवरी पूरी करने के बाद एक बार फिर से जरिस्ट्रेशन शुरु किए जाएंगे। हलांकि आपको बता दें कि कंपनी के मालिक मोहित गोयल ने 30 जून तक ही इस फोन की डिलीवरी देने का वादा किया था, लेकिन वो इसे पूरा करने में सफल नहीं हो पाए।












Click it and Unblock the Notifications