'नहाय खाय' के साथ आज से छठ महापर्व की शुरुआत, दिल्ली में कब है छुट्टी और क्या हैं गाइडलाइन

'नहाय खाय' के साथ आज से छठ महापर्व की शुरुआत, दिल्ली में कब है छुट्टी और क्या हैं गाइडलाइन

नई दिल्ली, 08 नवंबर: चार दिवसीय छठ महापर्व की आज सोमवार (08 नवंबर) से शुरुआत हो गई है। आज छठ पूजा का पहला दिन है और इन दिन 'नहाय खाय' की जाती है। छठ में व्रती (उपवास रखने वाले लोग) घुटने भर पानी में सूर्य देव को उपवास करके 'अर्घ्य' देते हैं। बिहार और यूपी के अलावा ये त्योहार अब देश के अन्य हिस्सों में भी मनाया जाता है। छठ वर्ष में दो बार मनाया जाता है। दिवाली के बाद मनाया जाने वाला छठ कार्तिक के महीने में मनाया जाता है। दिल्ली में इस बार छठ पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।

Chhath Puja

Recommended Video

    Chhath Puja 2021: छठ पर्व की शुरुआत, जानें इससे जुड़ी प्रचलित लोककथाएं | वनइंडिया हिंदी

    दिल्ली में कब है छुट्टी और क्या है गाइडलाइन

    5 नवंबर को दिल्ली सरकार ने कहा था कि दिल्ली सरकार ने छठ पूजा के कारण इस साल 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। पिछले साल कोरोनो वायरस (कोविड-19) प्रतिबंधों के कारण छठ पूजा के लिए दिल्ली में कुछ खास तैयारी नहीं की गई थी। छठ का त्योहार राष्ट्रीय राजधानी में राजनीतिक महत्व रखता है क्योंकि पूर्वांचल (पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के मूल निवासी) जो दिल्ली में बसे हुए हैं और त्योहार मनाते हैं, जो दिल्ली शहर में एक प्रमुख वोट बैंक हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने पिछले सप्ताह कहा था कि दिल्ली सरकार करीब 1,100 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन कर रही है।

    दिल्ली में सभी पूजा घाटों पर कोरोना के नियमों का पालन करना होगा और मास्क लगा कर रखना होगा। दिल्ली सरकार ने कहा है कि छठ घाटों पर इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि कोरोना नियमों कोई उल्लंघन ना हो।

    कैसे मनाते हैं छठ त्योहार

    छठ का त्योहार 'नहाय खाय' की रस्म से शुरू होता है, जो आज (08 नवंबर) मनाया जाएगा। व्रत रखने वाले भक्त इस दिन पहले स्नान करते हैं, साफ कपड़े पहनते हैं और सूर्य देव के लिए प्रसाद तैयार करते हैं। प्रसाद में चना दाल और कद्दू भात (कद्दू चावल) इस दिन बनाया जाता है। जो एक लोकप्रिय प्रसाद है।

    दूसरे दिन गुड़ और अरवा चावल से बनी खीर का प्रसाद बनाया जाता है और शाम को खाया जाता है। इस दिन सुबह से निर्जला व्रत रखकर शाम को खीर का प्रसाद खाना होता है। यह सबसे कठिन दिन है क्योंकि इसी के बाद व्रती पूरे निर्जला (बिना पानी के) उपवास शुरू करते हैं जो 36 घंटे तक चलता है।

    तीसरे दिन भी उपवास जारी रहता है लेकिन भक्त पानी की एक बूंद भी नहीं पीते हैं। इस दिन प्रसाद में ठेकुआ शामिल होता है और सूर्य देव को एक जल निकाय में अर्घ्य दिया जाता है। उपवास रात भर जारी रहता है और चौथे और अंतिम दिन, उगते सूर्य (उषा अर्घ्य) को अर्घ्य दिया जाता है। उसके बाद उपवास खत्म होता है और प्रसाद का वितरण किया जाता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+