पूर्व केंद्रीय मंत्री वी धनंजय कुमार का लंबी बीमारी के बाद निधन
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री वी. धनंजय कुमार का लम्बी बीमारी के बाद मंगलुरू में देहांत हो गया , वे 67 साल के थे। वी धनंजय कुमार अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में नागरिक उड्डयन और पर्यटन विभाग ((16 मई 1996 - 2 जून 1996) में कैबिनेट मंत्री रहे और बाद में उन्होंने वित्त (1999-2000) और (2000-2002) कपड़ा राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया।

वी धनंजय कुमार लगातार 4 बार लोकसभा में मंगलौर निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे। धनंजय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया और बाद में 1983 में कर्नाटक विधानसभा के सदस्य बन गए। पहली बार साल 1991 में वे लोकसभा सांसद के तौर पर चुनकर आए थे। उन्होंने 1986 और 1990 के बीच चार सालों तक दक्षिण कन्नड़ में भाजपा की इकाई का नेतृत्व किया।
दक्षिण कन्नड़ में 1951 में जन्मे धनंजय कुमार ने विज्ञान और कानून की डिग्रियां अर्जित की थीं। हिंदू अखबार की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि कुमार की लालकृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं की गई आलोचनाओं से नाराज भाजपा ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था। उन्होंने साल 2015 में एक बार फिर बीजेपी का दामन थामा और बाद में वे 2017 में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वे कुछ समय तक जनता दल सेक्यूलर से भी जु़ड़े रहे।


Click it and Unblock the Notifications
