दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मिलेगी पीड़िता के बयान की कॉपी
नई दिल्ली। पूर्व भाजपा नेता स्वामी चिन्मयानंद को आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। उच्चतम न्यायालय ने गुरुवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश के रद्द कर दिया है जिसमें बलात्कार के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद को रेप पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयानों की कॉपी का उपयोग करने की अनुमति दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, रेप के आरोपी को पीड़िता के बयान की कॉपी नहीं दी जाएगा।

बता दें कि 24 अगस्त 2019 को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री रहे चिन्मयानंद पर शाहजहांपुर एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इस मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए 7 नवंबर 2019 को एक आदेश दिया था कि सीआरपीसी की धारा 164 के तहत रेप के आरोपी चिन्मयानंद को पीड़िता के बयान की प्रमाणित प्रति पाना अधिकार है। हालांकि कोर्ट में पीड़िता ने इसके खिलाफ अपील भी की थी।
जमानत पर रिहा चिन्मयानंद
गौरतलब है कि रेप के आरोप का सामना कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद ने इस समया जमानत पर रिहा है। इसी वर्ष फरवरी में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दी है। पीड़िता ने हाई कोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी लेकिन वहां उसकी याचिका को खारिज कर दिया गया था। चिन्मयानंद को पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था और उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 376सी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर ही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम यानी एसआईटी बनी थी और बाद में चिन्मयानंद को गिरफ्तार किया गया था व पूछताछ की गई थी। एसआईटी ने बलात्कार का आरोप लगाने वाली छात्रा और उसके साथियों को भी गिरफ्तार किया था। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने चिन्मयानंद से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी।
यह भी पढ़ें: हाथरस में पीड़िता के शव का आधी रात में अंतिम संस्कार, सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं तीस्ता सीतलवाड़
-
Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications