हरियाणा: त्रिपुरा के पूर्व CM बिप्लब देब की कार का पानीपत में एक्सीडेंट, बाल-बाल बचे
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद बिप्लब देब सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर हुए इस हादसे में बिप्लब देब बाल-बाल बचे हैं।

Biplab Deb Accident: त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद बिप्लब देब की कार सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा हरियाणा के पानीपत में जीटी रोड पर हुआ। दुर्घटना में पूर्व सीएम बाल-बाल बचे हैं, जबकि एक साइड से कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हरियाणा बीजेपी प्रभारी बिप्लब देव दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
हादसे की जानकारी बिप्लब देब के ऑफिस की तरफ से दी गई है। वहीं दुर्घटना को लेकर ज्यादा कुछ मालूम नहीं हो पाया है। बता दें कि राज्यसभा सांसद देब को पार्टी ने हरियाणा का बीजेपी प्रभारी बनाया है, जिसके चलते उनके हरियाणा में दौरे लगे रहे हैं, लेकिन सोमवार को दिल्ली से चंडीगढ़ जाने के दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
Recommended Video
एनएच-44 पर हुआ हादसा
पुलिस के मुताबिक घटना एनएच-44 पर उस वक्त हुई जब वह दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। पानीपत के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि देब बाल-बाल बच गए, जबकि त्रिपुरा पुलिस के एक इंस्पेक्टर और उनकी सुरक्षा टीम के एक सदस्य को मामूली चोटें आईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications