ममता के ही सांसद ने लगाया दीदी पर सनसनीखेज आरोप

कोलकाता। सारदा चिट फंड घोटाले में जहां एक के बाद टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। वहीं दूसरी तरफ इस घोटाले के आरोप में जेल में बंद ममता के सांसद कुणाल घोष ने उनके खिलाफ बड़ा खुलासा किया है। कुणाल घोस ने ममता पर आरोप लगाया है कि वह इस घोटाले में सबसे ज्यादा लाभ पाने वाली शख्स हैं।

mamta banerjee

कुणाल घोष ने ममता बनर्जी पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि सारदा चिट फंड घोटाले में सबसे ज्यादा फायदा ममता बनर्जी को हुआ है। घोष यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि ममता को मेरे सामने लाया जाए मैं खुद उनसे इस घोटाले के बारे में पूछुंगा। गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि वह सीबीआई के माध्यम से टीएमसी और पश्चिम बंगाल को अपना निशाना बना रही है। ममता ने मोदी सरकार पर देश में सबसे ज्यादा दंगे फैलाने का आरोप भी लगाया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज केंद्र सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। ममता ने केंद्र सरकार को ललकारते हुए कहा कि अगर सरकार में दम है तो मुझे गिरफ्तार करके दिखायें। उन्होंने कहा कि वह देखना चाहती हैं कि देश की जेलों में कितनी जगह है। वहीं भाजपा नेता नलिन कोहली ने ममता पर निशाना साधते हुए कहा कि ममता इस घोटाले में शामिल है इसीलिए वह चाहती हैं कि जांच बंद हो जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+