तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव अस्पताल में भर्ती
तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की तबीयत खराब हो गई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार केसीआर को पैर में चोट आई है जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो के चंद्रशेखर राव गिर गए थे, जिसकी वजह से उन्हें पैर में चोट आई है। हालांकि अभी यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि चोट कितनी गंभीर है।

केसीआर गुरुवार रात को फिसलकर गिर गए थे, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद स्थित यशोदा अस्पतल में भर्ती कराया गया है। गौर करने वाला बात है कि केसीआर पिछले 10 साल से तेलंगाना के मुख्यमंत्री थे।
लेकिन इस बार चुनाव में उनकी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। पार्टी सत्ता से बाहर हो गई है जबकि कांग्रेस ने प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल करके सरकार का गठन किया है, रेवंत रेड्डी को तेलंगाना का मुख्यमंत्री बनाया गया है।
तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था। 3 दिसंबर को जब चुनाव के नतीजे आए तो कांग्रेस के खेमे में खुशी की लहर देखने को मिली।
पार्टी ने जबरदस्त जीत दर्ज की तो केसीआर हैट्रिक लगाने से चूक गए। 2013 में तेलंगाना प्रदेश का गठन हुआ था उसके बाद से केसीआर यहां के मुख्यमंत्री थे। इस चुनाव में कांग्रेस को 64 सीट तो बीआरएस को 39 सीटों पर जीत मिली। वहीं भाजपा ने यहां 8 सीट तो अन्य ने भी 8 सीटों पर जीत दर्ज की है।












Click it and Unblock the Notifications