पूर्व RBI गवर्नर रघुराम राजन का खुलासा, बताया भारत जोड़ो यात्रा में शामिल क्यों हुए?
पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने खुलासा करते हुए बताया कि आखिरकार वो सबसे पुरानी पार्टी के पैदल मार्च में क्यों शामिल हुए थे।

Why Raghuram Rajan Joined Bharat Jodo Yatra: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन हाल ही में 14 दिसंबर को राजस्थान से गुजरने वाली राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुए थे। इस दौरान उनकी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीरें जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई। ऐसे में अब यात्रा के दो हफ्ते से ज्यादा के वक्त के बाद पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने खुलासा किया कि वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में क्यों शामिल हुए थे?
क्या कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं राजन?
दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि रघुराम राजन राजनीति में दस्तक देने वाले हैं, ऐसे में सोमवार को उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि आखिरकार वो सबसे पुरानी पार्टी के पैदल मार्च में क्यों शामिल हुए थे। रघुराम राजन के मुताबिक उन्होंने एक 'चिंतित नागरिक' के तौर पर 'भारत जोड़ो यात्रा' में हिस्सा लिया था।
... तो इसलिए पदयात्रा में हुए शामिल
रघुराम राजन ने 2 जनवरी को लिंक्डइन पर दो पन्नों का एक दस्तावेज पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वह प्रतिबद्ध नागरिकों को अपना समर्थन देने के लिए कुछ मील चले, जो राष्ट्रीय एकता और सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए भारत भर में चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एक पूर्व लोक सेवक या एक अर्थशास्त्री के रूप में नहीं बल्कि एक संबंधित नागरिक के रूप में मार्च में शामिल हुए।
केंद्र सरकार की नीतियों से मुखर आलोचक
आपको बता दें कि रघुराम राजन ने अक्सर मोदी सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियों पर चिंता जता चुके हैं। इसके अलावा वह नोटबंदी जैसे फैसलों के मुखर आलोचक भी हैं और उन्होंने मोदी सरकार के "आर्थिक मंदी के लिए राजनीतिक और सामाजिक एजेंडे" को जिम्मेदार ठहराया है, जिसे भाजपा की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications