Bharat Jodo Yatra में शामिल हुए RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन, राहुल गांधी के साथ मिलाए कदम
कांग्रेस ने कहा - नफ़रत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि- हम होंगे कामयाब।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत सवाई माधोपुर के भाडोती से की। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कुछ समय के लिए राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। कांग्रेस ने ट्वीट करके कहा, ''नफ़रत के खिलाफ देश जोड़ने के लिए खड़े होने वालों की बढ़ती संख्या बताती है कि- हम होंगे कामयाब।'' राजस्थान में बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन है। यात्रा बामनवास विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले भदोती गांव से शुरू हुई। आज यात्रा 25 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
मोदी सरकार की नीतियों के आलोचक हैं रघुराम राजन
रघुराम राजन ने अक्सर मोदी सरकार की आर्थिक और सामाजिक नीतियों के बारे में चिंता जताते हुए कहा है कि भारत का भविष्य उदार लोकतंत्र और इसकी संस्थाओं को मजबूत करने में निहित है क्योंकि यह आर्थिक विकास हासिल करने के लिए आवश्यक है। नोटबंदी जैसे फैसलों के मुखर आलोचक रघुराम राजन ने भाजपा की तीखी प्रतिक्रियाओं का सामना करते हुए मोदी सरकार के "आर्थिक मंदी के लिए राजनीतिक और सामाजिक एजेंडे" को जिम्मेदार ठहराया है।
राजस्थान में बुधवार को भारत जोड़ो यात्रा का 10वां दिन हैं। यात्रा बामनवास विधानसभा सीट के अंतर्गत आने वाले भदोती गांव से शुरू हुई। आज यात्रा 25 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पहले ब्रेक के बाद यात्रा दौसा जिले में प्रवेश करेगी और बगड़ी गांव में रुकेगी। दौसा प्रदेश का पांचवां जिला होगा, जहां से भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश करेगी। राहुल गांधी के साथ आज गोविंद डोटासरा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और अन्य नेता शामिल हुए हैं। वह बगड़ी गांव में एक नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करेंगे।
बता दें, 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले अब तक तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को कवर कर चुकी है।
#WATCH | Former RBI Governor Raghuram Rajan briefly joins the Congress party's Bharat Jodo Yatra. The Yatra resumed this morning from Bhadoti of Sawai Madhopur in Rajasthan. pic.twitter.com/KAQSonrfxE
— ANI (@ANI) December 14, 2022












Click it and Unblock the Notifications