पूर्व रॉ चीफ राजिंदर खन्ना डिप्टी नेशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर नियुक्त
नई दिल्ली। पूर्व रॉ चीफ राजिंदर खन्ना की डिप्टी नैशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर नियुक्त किया गया है। कैबिनेट ने राजिंदर खन्ना की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने पूर्व रॉ चीफ राजिंदर खन्ना की नियुक्ति पर मंजूरी देते हुए उन्हें डिप्टी नेशनल सिक्यॉरिटी अडवाइजर नियुक्ति किया है।

आपको बता दें कि राजिंदर खन्ना ने बतौर रॉ चीफ रहते हुए आतंकवाद के खिलाफ कई ऑपरेशन का अंजाम दिया। उन्होंने रॉ में विदेश में काम करने के अलावा पूर्वोत्तर में भी काम किया है। कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने राजिंदर खन्ना के अलावा रॉ के पूर्व विशेष सचिव एबी माथुर को उल्फा, असम से बातचीत के लिए सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर नियुक्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications