'कश्मीर की हालात का फायदा उठाकर पैसे कमाना यहां लोगों के डीएनए में है'
नई दिल्ली। पूर्व रिसर्च एंड अनालिसिस विंग के चीफ एएस दुलत ने कश्मीर के लोगों के बारे में ऐसा बयान दिया है जिसकी वजह से कई सवाल उठ रहे हैं। दुलत ने कहा कि यहां के लोग इलाके के हालात का फायदा उठाकर पैसा कमाते हैं।
दुलत ने अंग्रेजी अखबार को दिये साक्षात्कार में कहा कि कश्मीर की स्थिति का फायदा उठाकर पैसा कमाना यहां के लोगों के डीएनए में हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को पैसे का लालच देकर उन्हें बरगालाया जाता है।
वहीं दुलत ने कहा कि भारत की एजेंसियों के भी यहां पर कई मित्र हैं, यही नहीं आईबी अलगाववादियों के पैसे देकर उनसे खुफिया जानकारी हासिल करती है जो कोई नयी बात नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications