Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्‍वस्‍थ होने के बाद एम्स अस्‍पताल से हुए डिस्‍चार्ज

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्‍वस्‍थ होने के बाद एम्स अस्‍पताल से हुए डिस्‍चार्ज

नई दिल्ली। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्‍वस्‍थ होने के बाद मंगलवार को उन्‍हें दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज कर दिया गया हैं। एम्स अस्‍पताल के अधिकारी ने बताया कि एम्स के डाक्टरों ने उनके पूर्ण रुप से स्‍वस्‍थ्‍य होने की पुष्टि की जिसके बाद मनमोहन सिंह को डिसचार्ज कर घर भेज दिया गया हैं।

Recommended Video

    Former Prime Minister Manmohan Singh की हालत सुधरी, AIIMS से मिली छुट्टी | वनइंडिया हिंदी
    manmohansingh

    बता दें मनमोहन सिंह को रविवार देर रात सीने में दर्ज की शिकायत के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को एम्स के हवाले से कांग्रेस ने बताया कि पूर्व पीएम की हालत स्थित है लेकिन बुखार के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है। डॉक्टरों की एक टीम उनकी देखरेख में लगे हुए थे। सूत्रों के अनुसार नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें दिल्ली के एम्स में कार्डियो थोरासिक वॉर्ड में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टर उनका उपचार किया। उनके ठीक होने बाद उन्‍हें रात भर अस्‍पताल में अंडर आबजरवेशन में रखा गया। वर्तमान में राजस्थान से राज्यसभा सदस्य मनमोहन सिंह को एम्स में रविवार को लगभग 8.45 बजे भर्ती कराया गया था। सोमवार को उनकी कई तरह की जांच की गई है जिनमें से सभी रिपोर्ट नार्मल आई। ऐतिहयात के तौर पर उनका कोविड 19 का टेस्‍ट भी करवाया गया था इसकी रिपोर्ट निगेटिव आई।


    गौरतलब हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री मनमोहन सिंह भारत के 13वें प्रधानमन्त्री के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनका कार्यकाल साल 2005 से 2014 तक रहा, 87 वर्षीय मनमोहन सिंह कोरोना संकट में कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित सुझाव टीम के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने समय-समय पर कोरोना वायरस से निपटने के लिए मोदी सरकार को सुझाव दिया है। पूर्व पीएम को अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे थे। बड़ी-बड़ी हस्तियों ने उनके जल्‍द स्‍वस्‍थ्‍य होने की प्रार्थना की।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+