आईआईटी कानपुर में हामिद करजई हुए बॉलीवुड के फैन, पीएम मोदी को सराहा
कानपुर। कानपुर के आईआईटी के एक कार्यक्रम में शामिल होने आये अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति डॉ हामिद करजई ने छात्रों के साथ जमकर मस्ती की। करजई ने कहा कि अफगानिस्तान में काफी लोग देवानंद की स्टाइल और हेमा मालिनी की अदाओं को चाहने वाले हैं। लोगो को लता मंगेशकर के गाने काफी पसंद है। उन्होंने कहा कि मौजूदा पीढ़ि सलमान और शाहरुख को काफी पसंद करती है।

इस दौरान करजई ने छात्रों के बीच दिल ढूंढता है और जिंदगी के सफर में गुजर जाते हैं मकान जैसे गीत गाया और छात्रों के साथ खूब मस्ती की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए करजई ने कहा कि उनका विजन काफी साफ है वह भारत की अर्थव्यवस्था को काफी आगे ले जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि भारत तरक्की करे क्योंकि भारत की तरक्की का फायदा अफगानिस्तान को भी मिलता है। छात्रों के महिला के बारे में पूछे सवाल के जवाब में करजई ने कहा कि हमारी संसद में 27 सदस्य हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के मौजूदा हाल के लिए पाकिस्तान जिम्मेदार है। पाक हमपर चरमपंथ थोप रहा है जो बड़ी चुनौती है।












Click it and Unblock the Notifications