जावेद अख्‍तर का PM मोदी पर तंज- 'खुदा से बेहतर थे मनमोहन'

जावेद अख्तर ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा, मैं नहीं मानता कि खुदा है और अगर है तो फिर बड़े शर्म की बात है कि उसके होते हुए दुनिया ऐसे चल रही है

नई दिल्ली। मशहूर गीतकार शायर जावेद अख्तर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भगवान से भी बेहतर प्रशासक बताया है। उन्होंने खुदा और पूर्व पीएम की तुलना करते हुए हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि अगर यकीन किया जाए, तो मनमोहन सिंह खुदा से बेहतर प्रशासक थे। उर्दू के उत्सव 'जश्न-ए-रेख्ता' के चौथे संस्करण में जावेद अख्तर ने ये बातें कही। दरअसल, जावेद रविवार को 'कुछ इश्क किया कुछ काम किया' सत्र में अतिका अहमद फारुकी के साथ गुफ्तगू कर रहे थे। इसी में मां के सर्वोपरि होने का जिक्र आया तो उन्होंने कहा कि दुनिया मां की बहुत इज्जत करती है, उसे खुदा भी मानती है, लेकिन वह तो खुदा को ही नहीं मानते। जावेद अख्तर ने कहा कि इज्जत सिर्फ मां की ही नहीं, बल्कि हर महिला की होनी चाहिए।

जावेद अख्‍तर का PM मोदी पर कसा तंज- 'खुदा से बेहतर थे मनमोहन'

जावेद अख्तर ने हल्के फुल्के अंदाज में कहा, मैं नहीं मानता कि खुदा है और अगर है तो फिर बड़े शर्म की बात है कि उसके होते हुए दुनिया ऐसे चल रही है।बुरा ना मानिये लेकिन हम कहते हैं कि मनमोहन सिंह के दौर में बड़े घोटाले हुए, ये हुआ, वो हुआ। लेकिन सोचिए, उनके गठबंधन के कुछ साथी भी थे, उनके अपने बॉस भी थे और उनकी कुछ मजबूरियां भी रहीं होंगी.. लेकिन फिर भी उन्होंने सरकार चला ही ली। और यहां आप तो खुदा हैं, फिर भी दुनिया ऐसे चल रही है तो यकीन मानिये मनमोहन सिंह खुदा से बेहतर प्रशासक थे।

वह वहां मौजूद लोगों से रुबरु होते हुए जावेद अख्तर बोले, 'बचपन में आप को दांत टूट जाने पर परीकथा सुनाई जाती थी। शहरों में यही काम सांताक्लॉज की कहानी सुनाकर किया जाता था। जब बड़े होकर आप समझ गए कि यह सब कहानियां हैं और आप इन्हें भूल गए, तो खुदा की कहानी से अब तक क्यों चिपके हैं। उसे क्यों नहीं छोड़ देते।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+