88 वर्षीय पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने दी कोरोना को मात, एम्स से डिस्चार्ज होकर पहुंचे घर
नई दिल्ली, 29 अप्रैल। कोरोना वायरस की चपेट में आए पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने अब महामारी पर जीत हासिल कर ली है। कोरोना संक्रमित होने के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती मनमोहन सिंह को आज यानी गुरुवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह 19 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे, तबीयत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था।
Recommended Video

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से एक दिन पहले ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कोविड से लड़ाई संबंधी कुछ सुझाव दिए थे। पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पत्र में वैक्सीन की कमी का हवाला देते हुए उन्हें आपूर्ति बढ़ाने की मांग की थी। कोरोना का इलाज करा रहे मनमोहन सिंह से मिलने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन भी एम्स पहुंचे थे। इस दौरान हर्षवर्धन ने अस्पताल में डॉक्टरों की टीम से भी बातचीत की और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की हालत पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें: केरल:मलप्पुरम के कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व नीलांबुर UDF प्रत्याशी वीवी प्रकाश का निधन, राहुल गांधी ने जताया दुख
यह भी पढ़ें: वैक्सीन सर्टिफिकेट पर PM मोदी की फोटो, JNU के पूर्व प्रोफेसर ने कोरोना टीका लगवाने से किया इनकार
देश में कोरोना का तांडव
देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। गुरुवार (29 अप्रैल) को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 3,79,257 नए केस सामने आए हैं, नए केसों के बाद देश में पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,83,76,524 हो गई है। 24 घंटे के अंदर कोरोना 3,645 लोगों की मौत हुई है। देश में अब-तक कोरोना से 2,04,832 लोगों की मौत हो गई है। देश में एक्टिव मरीज 30,84,814 हैं। वहीं डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,50,86,878 है।












Click it and Unblock the Notifications