विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़, VIDEO वायरल होने पर मचा बवाल
रायचूर, 03 नवंबर: कर्नाटक के भाजपा नेता और पूर्व विधायक ए पपारेड्डी ने बुधवार को रायचूर जिले में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस कांस्टेबल को कथित तौर पर थप्पड़ मार दिया। यह घटना उस वक्त जब बीजेपी नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का पुतला जलाने की कोशिश कर रहे थे।इस दौरान मौके पर मौजूग एक पुलिसकर्मी ने उन्हें ऐसा करने से रोकने कोशिश तो गुस्साए बीजेपी नेता ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया।

इस विरोध प्रदर्शन की एक वीडियो क्लिप वायरल हो रही है। जिसमें बीजेपी नेता पपारेड्डी की कांस्टेबल ए राघवेंद्र से बहस हो रही है। इसी दौरान नेता ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। घटना के वक्त पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में था। पीड़ित पुलिसकर्मी राघवेंद्र रायचूर थाने से संबद्ध हैं। अब इस मामले पर सफाई देते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि, उन्होंने भूलवश पुलिसकर्मी को बीजेपी कार्यकर्ता समझ लिया था, जिससे चलते उन्होंने थप्पड़ मार दिया।
बुधवार को बीजेपी नेता पपारेड्डी और बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा ने सिंदगी में एक चुनावी रैली में सिद्धारमैया की हालिया टिप्पणी पर विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल में सिद्धारमैया ने कथित तौर पर कहा था कि दलित नेताओं ने कांग्रेस छोड़ दी थी और अपनी आजीविका सुरक्षित करने के लिए भाजपा में शामिल हो गए थे। भाजपा के एससी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री पर दलित समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया और उनका पुतला जलाने का प्रयास किया।
हालांकि, राघवेंद्र सहित कैजुअल कपड़ों में कुछ पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को पुतला जलाने से रोका और धरना स्थल से दूर ले गए। इसी समय पपारेड्डी ने राघवेंद्र को कथित तौर पर थप्पड़ मारा था। हालांकि, पपारेड्डी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, मैंने एक पुलिसकर्मी को भाजपा कार्यकर्ता समझा, उसके पास भाजपा का झंडा था और पुतला को विरोध स्थल से दूर ले जा रहे थे।
इस बीच, रायचूर पुलिस ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और पूर्व विधायक के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं। रायचूर जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल बी ने कहा, हम इस बारे में जानकारी एकत्र कर रहे हैं कि विरोध के दौरान वास्तव में क्या हुआ था। मैं घटना के बारे में अधिक जानकारी के लिए कांस्टेबल से भी मिल रहा हूं और जल्द ही जांच कर मामला दर्ज करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications