मणिपुर के पूर्व सीएम और देश के सबसे उम्रदराज सांसद रिशांग किशिंग का निधन
नई दिल्ली। मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रिशांग किशिंग का निधन हो गया है। उनकी उम्र 96 साल थी और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। आपको बता दें कि रिशांग किशिंग देश के सबसे उम्रदराज सांसद थे। वो 1952 की पहली लोकसभा के सदस्य रहे। वह 1952 में बनी देश की पहली संसद के लिए मणिपुर से निर्वाचित हुए थे। उनके निधन पर मणिपुर में राजकीय शोक घोषित किया गया है। रिशांग का अंतिम संस्कार कल (बुधवार) को किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications