'हम बचाने नहीं जा रहे, कड़ी कार्रवाई करेंगे', भतीजे प्रज्वल रेवन्ना केस पर क्या बोले पूर्व CM कुमारस्वामी
Prajwal Revanna Scandal Case: कर्नाटक में अश्लील वीडियो कांड से सियासी भूचला मचा हुआ है। पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के 33 साल के पोते प्रज्वल रेवन्ना को लेकर उनकी पार्टी जेडीएस घिरी हुई है। चुनाव के बीच सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में अश्लील वीडियो वायरल हुए हैं।
इस बीच अश्लील वीडियो विवाद पर सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर पार्टी से निलंबित कर दिया है। वहीं अब इस पूरे मामले पर कर्नाटक के पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी का बयान सामने आया है।

मीडिया से बात करते हुए प्रज्वल रेवन्ना के चाचा एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "हम उसे बचाने नहीं जा रहे हैं, हम कड़ी कार्रवाई करेंगे, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी अधिक है। सिर्फ एक चाचा के तौर पर नहीं बल्कि देश के आम आदमी के तौर पर हमें आगे बढ़ना है।"
पूर्व सीएम ने आगे कहा कि "यह शर्मनाक मामला है, मैं किसी व्यक्ति का बचाव नहीं कर रहा हूं। हमने इस तरह की गैरकानूनी चीजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। यह एक गंभीर मसला है। सरकार कौन चला रहा है, उन्हें असली तस्वीर उजागर करनी होगी और जमीनी हकीकत सरकार को उजागर करनी होगी, मुझे नहीं।''
कुमारस्वामी ने इसे कांग्रेस की चाल दिया करार
Recommended Video
'अश्लील वीडियो' मामले पर एचडी कुमारस्वामी ने कहा, "यह हमारे परिवार की छवि को नष्ट करने के लिए कांग्रेस की चाल है। देवेगौड़ा जी या मेरी क्या भूमिका है? हम उन सभी चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। यह प्रज्वल रेवन्ना का व्यक्तिगत मामला है। मैं उनके संपर्क में नहीं हूं। उसे कानून के सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी है। नैतिक रूप से हमने कुछ निर्णय लेने का फैसला किया है।''
रेवन्ना पर कार्रवाई
वहीं इससे पहले एचडी कुमारस्वामी ने कहा था कि, ''अब तक, प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कोई सीधा आरोप नहीं है। अगर आरोप सही हैं, तो सजा कानून के अनुसार होनी चाहिए। कोई समझौता नहीं किया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications