पूर्व भारतीय टेस्ट क्रिकेट कप्तान अजीत वाडेकर का मुंबई में निधन
नई दिल्ली। भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान अजीत वाडेकर का मुंबई में निधन हो गया। 77 साल के अजीत वाडेकर ने मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली।वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

अजीत वाडेकर को पहला एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कप्तान बनाय गया था। अजीत की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड में 1971 में पहली बार जीत दर्ज की थी। इस मैच में भारतीय टीम ने मेजबान टीम को चार विकेट के हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी।
3 टेस्ट मैचों की सीरीज को भारत ने 1-0 से जीता था। सीरीज में लॉर्ड्स और ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले गए शुरुआती दोनों टेस्ट ड्रॉ रहे। लेकिन वाडेकर की अगुवाई में भारतीय टीम ने पहली पारी में 71 रनों से पिछड़ने के बावजूद मेजबान टीम को 4 विकेट से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की।












Click it and Unblock the Notifications