दिल्ली: भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान, बोले- शीला दीक्षित को याद नहीं रहती बातें

नई दिल्ली। दिल्ली की कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री राजकुमार चौहान का भाजपा में आने पर मिठाई खिलाकर स्वागत किया। शीला दीक्षित की सरकार में मंत्री रहे राजकुमार चौहान टिकट ना मिलने के चलते कांग्रेस से खफा बताए जा रहे थे।

Former Delhi minister Raj Kumar Chauhan joins BJP in presence of Manoj Tiwari

भाजपा में शामिल होने के बाद राजकुमार चौहान ने कहा कि कांग्रेस में अब कुछ बचा नहीं है और भाजपा ही एक बार फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। इतना ही नहीं दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी याददाश्त कमजोर हो गई हैं, वे हमेशा चीजों को भूल जाती हैं।

राजकुमार चौहान ने कांग्रेस से उत्तर पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। कांग्रेस ने इस सीट से राजेश लिलोठिया को टिकट दिया। जिसके बाद इस राजकुमार चौहान के समर्थकों ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शन कर रहे चौहान के समर्थकों ने राहुल गांधी के घर के बार प्रदर्शन भी किया था।

इससे पहले शनिवार को ही दिल्ली में अभिनेता और गायक अरुण बक्शी भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के सीनियर नेता रमन सिंह की मौजूदगी में बक्शी दिल्ली में बीजेपी में शामिल हुए। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद बक्शी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बेहद प्रभावित होकर वो भाजपा में शामिल आए हैं। मोदी ने प्रधानमंत्री रहते हुए बहुत काम किए हैं और उनको एक बार फिर से वो पीएम के तौर पर देखना चाहते हैं। अरुण का कहना है कि अटल बिहारी के बाद मोदी को उन्होंने इतना काम करते हुए देखा है, उन्हें देखकर ही वो भी देश के लिए कुछ करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर हार-जीत के आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+