सोनिया गांधी से पूछा, मोदी को कितना जानती हैं, मिला ये जवाब

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। इंडिया टुडे कॉनक्लेव में बोल रहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से जब पूछा गया कि क्या वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानती हैं, तो उन्हें बड़ा ही अलग जवाब दिया।

Recommended Video

    Sonia Gandhi से Reporter ने पूछा आप PM Modi को कितना जानती है,मिला Interesting जवाब । वनइंडिया हिंदी
    Sonia Gandhi

    नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक कार्यक्रम में नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया। इंडिया टुडे कॉनक्लेव में बोल रहीं यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी से जब पूछा गया कि क्या वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानती हैं, तो उन्हें बड़ा ही अलग जवाब दिया। मोदी को जानने के सवाल पर सोनिया गांधी ने कहा, 'मैंने पूरी रामायण पढ़ ली, और आप पूछ रहे हैं, सीता कौन है?' इस मौके पर सोनिया गांधी ने नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।

    'क्यों न संसद को बंद कर दिया जाए?'

    'क्यों न संसद को बंद कर दिया जाए?'

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार पर खूब हमला होला। उन्होंने सरकार पर संसद में विपक्ष पर न बोलने देने का आरोप भी लगाया। सोनिया गांधी ने कहा कि पीएनबी फ्रॉड पर बहस को लेकर जब संसद में मांग उठी तो सरकार इससे पीछे हट गई। 'जब विपक्ष संसद में बोलेगा ही नहीं तो क्यों न इसे बंद कर दिया जाए?'

    'विपक्षी दलों का सम्मान करते थे वाजपेयी'

    'विपक्षी दलों का सम्मान करते थे वाजपेयी'

    सोनिया गांधी ने अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के बीच का अंतर भी बताया। उनसे दोनों नेताओं की तुलना का सवाल किया गया तो सोनिया गांधी ने कहा कि वाजपेयी विपक्षी दलों का सम्मान करते थे और संसद की परंपराओं में विश्वास रखते थे। वहीं इस दौर में उनका पालन नहीं हो रहा है। इसके बाद जब सोनिया गांधी से ये पूछा गया कि वो नरेंद्र मोदी को कितना जानती हैं तो सोनिया गांधी ने बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया।

    'मैंने पूरी रामायण पढ़ ली, आप पूछ रहे हैं, सीता कौन है?'

    'मैंने पूरी रामायण पढ़ ली, आप पूछ रहे हैं, सीता कौन है?'

    सोनिया गांधी ने कहा, 'मैंने पूरी रामायण पढ़ ली, आप पूछ रहे हैं, सीता कौन है?' गांधी ने न केवल प्रधानमंत्री पर कटाक्ष किया, बल्कि उनपर खूब हमले भी बोले। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी के अच्छे दिनों की हालत वाजपेयी के शाइनिंग इंडिया के जैसे होगी। 'मोदी सरकार अपने वादे निभाने में खरी नहीं उतरी। 2019 में कांग्रेस चुनाव जीतने में सफल रहेगी।' साल 2014 का चुनाव हारने पर सोनिया गांधी ने कहा कि पार्टी को लोगों से जुड़ने का नया तरीका अपनाना होगा।

    राहुल गांधी की की तारीफ

    राहुल गांधी की की तारीफ

    गांधी ने कहा कि भाजपा ने साल 2014 का चुनाव कांग्रेस के खिलाफ प्रचार कर के जीता है। कांग्रेस नरेंद्र मोदी की मार्केटिंग से मात खा गई। भाजपा लोगों को ये भी समझाने में सफल रही कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस काम कर रही है और आगे बढ़ रही है। सोनिया गांधी ने राहुल गांधी के नेतृत्व क्षमता की भी तारीफ की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+