पूर्व कांग्रेस सांसद अरविंद शर्मा ने थामा भाजपा का दामन, सीएम खट्टर ने दिलाई बीजेपी की सदस्यता

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा से भाजपा के लिए बड़ी खबर आई है। दो बार के सांसद अरविंद शर्मा ने आज हरियाणा के सीएम मनोहरलाल खट्टर की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। अरविंद शर्मा 15वीं लोकसभा में करनाल सीट से कांग्रेस के टिकट पर सांसद रह चुके हैं। पिछले कुछ समय से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

करनाल से दो बार रह चुके हैं सांसद

करनाल से दो बार रह चुके हैं सांसद

अरविंद शर्मा ने हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से 2004 और 2009 में चुनाव लड़ा और दोनों बार जीत हासिल की। लेकिन तीसरी बार साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार अश्विनी चोपड़ा ने उनको हरा दिया था। फिर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और बसपा ज्वॉइन किया। बसपा ने उन्हें अपना सीएम पद का उम्मीदवार भी घोषित किया था। उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव में 2 सीटों से चुनाव लड़ा था लेकिन वे हार गए थे। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने बसपा छोड़ दी थी। हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं।

साल 2014 में बीजेपी उम्मीदवार ने हराया था

इसके पहले, कांग्रेस के एक अन्य दिग्गज नेता और सोनिया गांधी के करीबी माने वाले टॉम वडक्कन ने कल भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था। उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कांग्रेस पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि पुलवामा हमले के बाद पार्टी के रूख से वे आहत थे। पाकिस्तान को लेकर पार्टी का स्टैंड देशहित में नहीं था, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया।

सुमालता के भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

सुमालता के भी बीजेपी में शामिल होने की अटकलें

लोकसभा चुनावों से पहले नेताओं का अपनी पार्टी छोड़ दूसरी पार्टी का दामन थामने का सिलसिला लगातार जारी है। कर्नाटक में दिवंगत कांग्रेस नेता अम्बरीश की पत्नी सुमानता ने भी आज भाजपा नेता से मुलाकात की है और ऐसी अटकलें हैं कि वे बीजेपी में शामिल हो सकती हैं। सुमालता मंड्या लोकसभा सीट जेडीएस के खाते में दिए जाने से नाराज हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+