दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुआ ये नेता

नई दिल्ली। दिल्ली(Delhi) की घोंडा विधानसभा सीट से दो बार विधायक रहे कांग्रेस(congress) नेता भीष्म शर्मा ने आज मंगलवार को बीजेपी(BJP) में शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। दिल्ली बीजेपी के ऑफिस में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी (Manoj tiwari) और दिल्ली के प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कमल के फूल पटका पहनाकर शर्मा और उनके कई समर्थकों को बीजेपी में शामिल किया। ऐसा माना जा रहा है कि, भीष्म के बीजेपी में शामिल होने से मनोज तिवारी को उनके प्रचार में मदद मिल सकती है।

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भीष्म ने मांगा था टिकट

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से भीष्म ने मांगा था टिकट

घोंडा से कांग्रेस के विधायक रहे भीष्म शर्मा के बारे में बताया जाता है कि वह नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने शीला दीक्षित को मैदान में उतार दिया। उसके बाद ही भीष्म लगातार शीला का विरोध कर रहे थे। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भी चिट्ठी लिखकर विरोध जताया था। इस बीच उनकी बीजेपी के दिल्ली अध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ फोटो सामने आईं थी। जिसके कांग्रेस ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराएंगे

पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराएंगे

बीजेपी में शामिल होने के बाद भीष्म शर्मा ने कहा कि, वे 41 साल कांग्रेस में रहे और पार्टी के लिए अनेक महत्त्वपूर्ण पदों पर काम किया। लेकिन अब कांग्रेस मोदी विरोध में देश के विरोध पर उतर आई है। जिस समय पूरी दुनिया मोदी के सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की प्रशंसा कर रही है, कांग्रेस उन पर सवाल उठा रही है। यही कारण है कि उन्होंने कांग्रेस से अलग होने की बात सोची। उन्होंने कहा कि वे दिल्ली में चुनाव से पहले पांच लाख कांग्रेसियों को भाजपा में शामिल कराएंगे। इशारों में कांग्रेस नेता अरविंदर सिंह लवली पर व्यंग करते हुए उन्होंने कहा कि वे कुछ समय के लिए भाजपा में नहीं आए हैं।

2007 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरुस्कार भी मिल चुका हैं

2007 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरुस्कार भी मिल चुका हैं

बता दें कि, भीष्म शर्मा कांग्रेस में रहते हुए प्रदेश महामंत्री, दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। वे कांग्रेस की टिकट से दो बार 1998 और 2003 विधायक चुने गए थे। 2008 , 2013 और 2015 में वे लगातार तीन चुनाव हार चुके हैं। पिछले चुनाव में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। वहीं 2007 में उन्हें सर्वश्रेष्ठ विधायक का पुरुस्कार भी मिल चुका हैं।

एक क्लिक में जानें अपने लोकसभा क्षेत्र के जुड़े नेता के बारे में सबकुछ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+