ना भाजपा, ना कांग्रेस, इस दल में गए शंकर सिंह वाघेला

अहमदाबाद। बागी कांग्रेस नेता शंकर सिंह वाघेला ने तीसरे मोर्चे के गठन की घोषणा की है। मंगलवार को अहमदाबाद में एक प्रेस वार्ता में शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि यह कहना सिर्फ मिथक है कि गुजरात में कोई वैकल्पिक राजनीतिक दल काम नहीं कर सकता। बीते महीने गुजरात में राज्यसभा चुनाव के पबाद विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ने वाले वाघेला ने 'जन विकल्प' ज्वाइन किया। ये दल उन्हीं के समर्थकों ने बना है। वाघेला ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में इस समय जाने के लिए बेताब है।

ना भाजपा, ना कांग्रेस, इस दल में गए शंकर सिन्ह वाघेला

बता दें कि वाघेला ने गुजरात के सीएम विजय रुपानी समेत कई वरिष्ठ मंत्रियों की मौजूदगी में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उस समय वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी से अटकलों का बाजार गर्म हो गया था कि वाघेला, भाजपा का हिस्सा बन सकते हैं।

गुजरात राज्य सभा चुनाव में वाघेला ने यह कह कर सबको चौंका दिया था कि उन्होंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+