ईवीएम में गड़बड़ी के सवाल पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत
नई दिल्ली। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत ने कहा है कि ईवीएम पर जिस तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं, उनको वो सही नहीं मानते हैं। वहीं स्ट्रॉंग रूम से ईवीएम के बदले जाने के आरोपों को भी उन्होंने नकार दिया। रावत ने कहा कि ईवीएम को टैम्पर्ड नहीं किया जा सकता, वहीं ईवीएम की सिक्योरिटी की प्रोटोकॉल भी काफी सख्त होता है। स्ट्रॉंग रूम को तभी खोला जाता है, जब सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद होते हैं।

ओपी रावत ने बताया है कि जब ईवीएम को पोलिंग के लिए तैयार किया जाता है तो मॉक पोल होता है। सभी उम्मीदवारों की ओर से एजेंट मौजूद रहते हैं, सबके देख लेने के बाद ही वोटिंग शुरू होती है। रावत ने बताया कि ईवीएम की इंटरनेट से कोई कनेक्टिविटी नहीं हो सकती, ना तो ये केबल से जुड़ा है इसमें बिजली का कनेक्शन भी नहीं लगाते।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के चंदौली, गाजीपुर सहित देश के कई राज्यों में ईवीएम से छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं। सोशल मीडिया पर ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम से शिफ्ट करने के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि बिना किसी सुरक्षा के ईवीएम से भरी गाड़ी को एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा रहा है। करीब-करीब हर शहर में स्ट्रॉंग रूम के बाहर दलों के लोग पहरा देते देखे जा रहे हैं। विपक्ष के करीब-करीब सभी प्रमुख दलों के नेताओं ने भी ईवीएम को लेकर संशय जाहिर किया है और इस पर अविश्वास जताया है। ऐसे में ईवीएम को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
-
Saayoni Ghosh: 'तू लाख बेवफा है ', कौन हैं सयानी घोष जिनकी स्पीच ने इंटरनेट पर काटा गदर? -
'मुसलमानों से ज्यादा तो हिंदू मर्द ही', बॉलीवुड की फेमस मुस्लिम एक्ट्रेस का बड़ा बयान, धर्म पर ये क्या कहा? -
26 साल बाद सामने आया सलमान खान-ऐश्वर्या राय का ऐसा वीडियो, लोगों के उड़े होश, स्टेज पर किया था ये काम -
VIDEO: Hardik Pandya की गर्लफ्रेंड से भिड़े ICC अधिकारी, मैदान से बाहर जाने को कहा? फिर मचा भयंकर बवाल -
खेल जगत में शोक की लहर, मैच के दौरान 25 साल के भारतीय खिलाड़ी का निधन, मैदान पर ही थम गई सांसें -
LPG Crisis: नहीं बंद होंगे होटल-रेस्तरां!, Commercial Cylinder के लिए हरदीप सिंह पुरी ने किया बड़़ा ऐलान -
PM Kisan 22nd Installment: कितने बजे आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपने अकाउंट का स्टेटस -
अमिताभ बच्चन के ऊपर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी का हुआ निधन, इमोशनल पोस्ट पढ़ दहल उठेगी आत्मा! -
LPG संकट के बीच SP नेता की जमाखोरी का खुलासा! 32 भरे सिलेंडरों के साथ धरा गया अब्दुल रेहान -
IPL से पहले क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप, फिक्सिंग के आरोप में KKR के पूर्व खिलाड़ी सस्पेंड, ICC ने लगाया बैन -
ODI World Cup 2027: विराट कोहली-रोहित शर्मा को लेकर BCCI ले सकती है अब तक का सबसे बड़ा फैसला, फैंस हैरान! -
Vanshika Caste: बचपन की दोस्त संग Kuldeep Yadav लेंगे सात फेरे, क्या है वंशिका की कास्ट?












Click it and Unblock the Notifications