छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम अजीत जोगी की हालत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल किया गया शिफ्ट

गुरुग्राम: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके पहले अजीत जोगी का इलाज रायपुर के रामकृष्ण अस्पताल में चल रहा था जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें मेदांता में भर्ती कराया गया है। 72 वर्षीय अजीत जोगी के फेफड़े और ब्लड में इंफेक्शन की शिकायत है।

Former Chhattisgarh CM Ajit Jogi admitted to Gurugram hospital

बताया जा रहा है कि मंगलवार को उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई थी। इसके पहले अजीत जोगी को 24 मई को सर्दी, खांसी, बुखार के कारण रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था, जहां निमोनिया की पुष्टि हुई थी।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर संदीप दवे के मुताबिक उनकी हालत में सुधार हो रहा था, लेकिन मंगलवार शाम 5.30 बजे एकाएक उनकी स्थिति बिगड़ने लगी तब उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया था।

फेफड़े और ब्लड में इंफेक्शन के कारण उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इसके पहले जब उन्हें सांस लेने में तकलीफ शुरू हुई तो डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर शिफ्ट कर दिया था। रामकृष्ण अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर संदीप दवे ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है।

और पढ़ें: गौरी लंकेश मर्डर केस: SIT ने कोर्ट में दाखिल की 650 पन्नों की चार्जशीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+