‘हर रात को 10 बजे लड़की के लिए फोन करता था राम रहीम’

पूर्व सीबीआई अधिकारी ने राम रहीम का घिनौना सच किया बयान, बोले वह वहशी दरिंदा है, हर रोज उसे चाहिए लड़की

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा का चीफ राम रहीम किस कदर से लड़कियों के लिए वहशी हो गया था इस बात खुलासा खुद राम रहीम मामले की जांच कर रहे पूर्व सीबीआई अधिकारी ने किया है। राम रहीम मामले की जांच कर रहे सीबीआई की टीम के मुखिया एम नारायणन ने किया है। नारायणन ने राम रहीम के बारे में कई ऐसे खुलासे किए हैं जो डेरा में राम रहीम की गुफा के भीतर चल रहे कुकृत्यों की हकीकत को दुनिया के सामने लाकर रख देता है।

हर रोज रात 10 बजे लड़ियों के लिए करता था फोन

हर रोज रात 10 बजे लड़ियों के लिए करता था फोन

डेरा सच्चा सौदा के हेडक्वार्टर के बारे में नारायणन ने बताया कि इसके भीतर जाना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती थी, सीबीआई टीम जिसकी मैं अगुवाई कर रहा था, उसे राम रहीम के गुंडे धमकी देते थे, हमें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राम रहीम किसी मध्यकालीन राजा की तरह डेरा में रहता था, जहां तमाम खूबसूरत औरतें और साध्वी रहती थीं। हर रात को 10 बजे साध्वियों की मुखिया के पास एक फोन जाता था और उससे एक साध्वी को राम रहीम के बेडरूम में भेजने को कहा जाता था, जिसके साथ राम रहीम जबरन सोता था।

Recommended Video

    Gurmeet Ram Rahim के Dere में मिली 18 लड़कियां, पुलिस ने मेडिकल के लिए भेजा । वनइंडिया हिंदी
     शातिर अपराधी था राम रहीम

    शातिर अपराधी था राम रहीम

    नारायणन ने बताया कि राम रहीम एक शातिर अपराधी था और वह एक मंझे हुए अपराधी की तरह अपने अपराध के बाद किसी भी तरह का सुराग नहीं छोड़ता था। राम रहीम के बाद कंडोम और गर्भनिरोधक का एक बड़ा कलेक्शन था, वह एक सनकी आदमी था, वह सच में एक जानवर था। आपको बता दें कि सीबीआई की विशेष कोर्ट ने राम रहीम के खिलाफ अपने फैसले में राम रहीम को जंगली जानवर कहकर पुकारा था।

    हत्या मामले में भी आरोपी साबित होगा राम रहीम

    हत्या मामले में भी आरोपी साबित होगा राम रहीम

    डेरा के भीतर काम करने के वाले स्वयंसेवक रंजीत सिंह के बारे में बताते हुए नारायणन ने कहा कि वह डेरा में एक मुख्य सेवादार था, जब उसकी बहन के साथ राम रहीम ने रेप किया तो उसके बाद दोनों ने डेरा को छोड़ दिया था और सिरसा से बाहर चला गया था। जिसके कुछ दिन बाद ही अज्ञात पत्र सामने आया था, जोकि पंजाब और हरियाणा कोर्ट के सामने भी पहुंचा था। इस पत्र के सामने आने के बाद राम रहीम को इस बात का शक हो गया था कि इसके पीछे रंजीत सिंह है। इसके बाद राम रहीम ने रंजीत सिंह की हत्या कराने का फैसला लिया। यह बात साबित हो चुकी है कि हत्या के लिए जिस पिस्तौल का इस्तेमाल किया था वह डेरा के मैनेजर की ही थी। हत्या के बाद ये लोग वहां पर अपना वॉकी टॉकी सेट भी भूल गए थे। नारायणन ने बताया कि मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि राम रहीम इस हत्या के मामले में भी दोषी करार होगा। नारायणन 2009 में रिटायर हो गए थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+