Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

2G केस: पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी बोले- स्वामी को झूठे आरोप लगाने की आदत

नई दिल्ली। 2जी स्पेक्ट्रम मामले में सुब्रमण्यन स्वामी के आरोपों पर पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने जवाब दिया है। मुकुल रोहतगी ने कहा कि सुब्रमण्यन स्वामी को बेहूदे और फर्जी आरोप लगाने की आदत है। 2जी मामले के आरोपियों की जमानत के दौरान साल 2012 में मैंने सुप्रीम कोर्ट में उनका बचाव किया था। इसके बाद मैं अटॉर्नी जनरल हो गया और उसके बाद से केस में मेरा कोई लेना-देना नहीं है। मुझ पर किसी भी तरह के निजी आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है।

2G केस: मुकुल रोहतगी बोले- स्वामी को झूठे आरोप लगाने की आदत

2जी मामले में बीजेपी सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने प्रेस किया जिसमें उन्होंने मुकुल रोहतगी पर निशाना साधा था। बीजेपी नेता ने कहा कि हमारे अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने इस फैसले का स्वागत किया है। सुब्रमण्यन स्वामी ने बताया कि मैंने 3 साल में मुकुल रोहतगी को कई पत्र लिखे। उन्होंने आगे कहा कि जिस समय मुकुल रोहतगी को अटॉर्नी जनरल बनाया गया मैंने उनकी नियुक्ति का विरोध किया था। इसके पीछे मेरा यही कहना था कि वो 2जी मामले में आरोपियों की ओर से कोर्ट में पेश हुए थे।

हालांकि स्वामी के आरोपों पर पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने कहा कि उन्हें इस तरह के फर्जी आरोप लगाने की आदत है। मैंने इनमें से कुछ लोगों के लिए 2012 में सुप्रीम कोर्ट में पेश हुआ था। जब मैं अटॉर्नी जनरल बन गया तो मेरा इस केस से कुछ लेना-देना नहीं रहा। व्यक्तिगत आरोप लगाने का कोई मतलब नहीं है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+