सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता के ICU वार्ड में भर्ती

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को सोमवार रात करीब सवा आठ बजे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। लखनऊ के लोहिया अस्पताल में उन्हें रविवार देर शाम भर्ती कराया गया था, लेकिन अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चार्टेड प्लेन से दिल्ली लाया गया, जहां मेदांता में उन्हें फौरन भर्ती कराया गया। दिल्ली से सटे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया, जहां उन्हें फौरन आईसीयू में भर्ती कराया गया।

 Formal Uttar Prdaesh CM Mulayam Singh Yadav admitted in Medanta Hospital In Gurugram

मुलायम सिंह यादव हाई शुगर और कार्डियो की समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें प्राइवेट चार्टेड विमान से दिल्ली लाया गया।मुलायम सिंह यादव को फिलहाल आईसीयू में रखा गया है। जहां डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ पर नजरें बनाए हुए हैं।

दरअसल हाई शुगर और बुखार की शिकायत के बाद मुलायम सिंह यादव को रविवार को लखनऊ के लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन बाद में डॉक्टरों के रिपोर्ट सामान्य बताने के बाद उन्हें घर ले जाया गया था। सोमवार शाम को फिर से तबीयत खराब होने बाद उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+