Covid-19: भारत में रह रहे विदेशी नागरिक भी वैक्सीन के लिए CoWIN पर बुक करा सकेंगे स्लॉट
नई दिल्ली, 9 अगस्त। कोरोना वायरस महामारी की तीसरी लहर को लेकर जानकार लगातार केंद्र और राज्य सरकारों को तैयार रहने का सुझाव दे रहे हैं। कोविड की दूसरी लहर के बाद से महामारी पर काबू पाने के लिए देश में टीकाकरण अभियान को तेज कर दिया गया है। अब तक 50 करोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है, इस अभियान में अब विदेशी नागरिकों को भी शामिल करने तैयारी शुरू कर दी गई है।

सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भारत में रह रहे विदेशी नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए वैक्सीनेशन की सुविधा को शुरू कर दिया है। अब ये विदेशी नागरिक भारत सरकार के कोविन पोर्टल पर जाकर कोविड वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करा सकेंगे। वेबसाइट पर विदेशी नागरिकों को अपने पहचान पत्र के स्थान पर पासपोर्ट का विवरण देना होगा, इस बार रजिस्ट्रेशन होने पर वह कोरोना का टीका लगवाने के योग्य हो जाएंगे और अपने सुविधानुसार स्लॉट बुक कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: 'धार्मिक समारोहों के लिए अनुमति देना एक बुरा आइडिया था', केरल में बढ़ते कोरोना मामलों पर सरकार ने कहा
गौरतलब है कि जनवरी, 2021 से शुरू हुए देश में टीकाकरण अभियान के तहत चरणबध्य तरीके से अलग-अलग आयुवर्ग के लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा रही है। वर्तमान में 18 वर्ष या उससे अधिक आयुवर्ग के सभी नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है, इसमें अब विदेशी नागरिकों को भी शामिल कर दिया गया है। वहीं देश में 18 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों के लिए भी वैक्सीन पर ट्रायरल जारी है। अब तक 51 कोरोड़ से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली औऱ दूसरी डोज दी जा चुकी है। केंद्र सरकार ने साल के अंत तक पूरी आबादी को वैक्सीनेट करने का लक्ष्य रखा है। मंत्रालय ने बताया कि भारत को 10 करोड़ का लक्ष्य हासिल करने में 85 दिन लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications