चीन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- हमें उनके साथ खड़े होना चाहिए

नई दिल्ली भारत और चीन के बीच पिछले कुछ समय से सीमा विवाद चल रहा है और दोनों देशों के आपसी संबंधों में काफी दूरी बढ़ी है। दोनों देश लगातार इस सीमा विवाद को सुलझाने के लिए बात कर रहे हैं। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि चीन के साथ एक संतुलन तक पहुंचना आसान नहीं है, लेकिन भारत को अपनी जमीन पर मजबूती से खड़े होना है। विदेश मंत्री ने कहा कि सीमा पर स्थिति और दोनों देशों के बीच भविष्य के रिश्तों को अलग नहीं किया जा सकता है और यह हकीकत है, हमे चीन के साथ खड़ा होना चाहिए।

Recommended Video

    China को लेकर S Jaishankar का बड़ा बयान, बोले- हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए | वनइंडिया हिंदी
    s jaishankar

    एस जयशंकर ने कहा कि भारत का अमेरिका साथ भी संबंध बदला है, अमेरिका ने भी दुनिया के साथ अपनी रणनीति को बदला है। भारत अपनी स्थिति को बेहतर तरीके से इस पूरे परिपेक्ष्य में रख रहा है, अमेरिका के साथ हमारा पारंपरिक रिश्ता नहीं है, लेकिन हम नई वास्तविकताओं के हिसाब से खुद को ढाल रहे हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि चीन के साथ हमारे संबंध द्वीपक्षीय हैं, ऐसे में यह सोचना कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्तों के चलते इस स्थिति में बदलाव होगा, यह सही समझ नहीं है।

    बता दें कि भारत और चीन के बीच लद्दाख में चल रहे सीमा विवाद के बीच दोनों ही देशों की सेनाओं के बीच आज एक बार फिर से कमांडर स्तर की बैठक होगी। भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार दोनों सेनाओं के बीच यह पांचवी कमांडर स्तर की बैठक होगी, जोकि आज सुबह 11 बजे चीन के माल्दो में होगी। यह बैठक सुबह 11 ब जे सुरू होगी, जिसमे दोनों देशों के बीच एलएसी पर सेनाओं को पीछे करने यानि डिसइंगेजमेंट को लेकर बात होगी। बैठक के दौरान भारत चीनी सेना से फिंगर एरिया में पीएल को पूरी तरह से पीछे हटाने के लिए कहेगा, जहां दोनों देशों के बीच अभी भी तनाव बरकरार है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+