देश में कोरोना से मौत की दर पहली बार 2 फीसदी से नीचे आई, रिकवरी रेट भी हो रहा बेहतर

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को कहा गया गयाहै कि देश में पहली बार कोरोना से मौत की दर 2 फीसदी से नीचे आ गई है। कोरोना से मृत्युदर फिलहाल 1.99 प्रतिशत है। साथ ही कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट भी 70 फीसदी के करीब पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी है। भूषण ने बताया कि 2.5 करोड़ से ज्यादा टेस्ट देश में किए जा चुके हैं, इस सप्ताह हमने एक दिन में 7,19,364 टेस्ट करने का एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

Recommended Video

    Coronavirus India: देश में मरीजों की संख्या 22.68 लाख के पार, 53,601 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    For the first time in the country COVID19 fatality rate has fallen below 2 precent Health Ministry

    स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर (रिकवरी रेट) बढ़कर 69.80 प्रतिशत हो गई है। देश में इस समय संक्रमितों की वास्‍तविक संख्‍या 6,39,929 है जो अब तक सामने आये कुल मामलों की केवल 28.21 प्रतिशत है। स्वस्थ होने के मामलों में निरंतर बढ़ोतरी होने से ठीक हुए रोगियों और इलाज करा रहे कोविड-19 रोगियों की संख्या का अंतर लगभग 9.5 लाख हो गया है।

    मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत में प्रति दस लाख पर 18,320 परीक्षण हो रहे हैं। देश के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय औसत की तुलना में प्रति दस लाख लोगों पर अधिक परीक्षण हो रहे हैं। 11 अगस्त तक कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देश में 15 लाख को पार कर गई है। यह इसलिए संभव हो पाया है, क्योंकि हमारे क्लिनिकल प्रोटोकॉल को कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। देश में 10 अगस्त को कोरोना वायरस से 54,859 लोग ठीक हुए, जो एक दिन में इस वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बीमारी से उबर चुके लोगों के फेफड़ों पर इसका बुरा असर होने की कुछ रिपोर्ट पर कहा कि विशेषज्ञों के एक समूह को इस मुद्दे को सुलझाने का जिम्मा सौंपा गया है। कोरोना वैक्सीन के लिए रूस के साथ गठजोड़ करने की सरकार की योजना को लेकर मंत्रालय ने कहा, सरकार ने वैक्सीन प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है, जिसकी कल बैठक होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+