आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार में पूर्वोत्तर के पांच मंत्रियों को कैबिनेट में भेजा गया- अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह रविवार को असम के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने कहा कि हम विकास में पूर्वोत्तर के योगदान को बढ़ाना चाहते हैं।
दिसपुर, 25 जुलाई। गृह मंत्री अमित शाह रविवार को असम के दौरे पर पहुंचे। असम दौरे पर उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और वर्तमान मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना करते हुए कहा कि असम में दूसरी बार भाजपा सरकार बनने का मतलब है कि राज्य ने विकास की ओर बढ़ने के लिए आतंकवाद, दंगों को स्थायी रूप से खारिज कर दिया है।

गृह मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर में बीजेपी अपना जनाधार मजबूत कर रही है। शाह ने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को सभी ने स्वीकार किया है। 5 साल तक जिस तरह सर्बानंद सोनोवाल और हिमंत बिस्वा सरमा की जोड़ी ने सरकार चलाई है, असम के लोगों ने विकास के रास्ते को प्राथमिकता दी है, यही वजह है कि सरमा नए मुख्यमंत्री हैं। मैं असम की टीम को सरमा की दूसरी पारी के लिए बधाई देता हूं।
यह भी पढ़ें: पेगासस मामले पर बोले चिदंबरम- संसद में बयान दें पीएम मोदी, JPC करे पूरे मामले की जांच
कैबिनेट में पूर्वोत्तर के पांच मंत्रियों को शामिल किए जाने पर शाह ने कहा कि आजादी के बाद से केंद्र सरकार में एक बार भी इस क्षेत्र के पांच मंत्रियों का चयन नहीं हुआ है। यह पहली बार पीएम मोदी के मंत्रिमंडल में किया गया। इससे पता चलता है कि पूर्वोत्तर भाजपा और पीएम मोदी की प्राथमिकताओं में कहां खड़ा है। हम विकास में पूर्वोत्तर के योगदान को बढ़ाना चाहते हैं।
कामाख्या मंदिर में की पूजा अर्चना
गृह मंत्री अमित शाह रविवार को गुवाहाटी स्थित कामाख्या देवी के मंदिर पहुंचे। मंदिर में उन्होंने देश की प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी साथ थे। सीएम सरमा ने अपनी मंदिर यात्रा के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए कहा, 'श्री शाह के साथ, हमने मां को नमन किया और सभी के लिए शांति, समृद्धि और प्रगति की हमारी खोज में हमारा मार्गदर्शन करने के लिए उनकी दिव्य कृपा मांगी।'












Click it and Unblock the Notifications