शारदा यूनिवर्सिटी में 'हिंदुत्व-फासीवाद' पर प्रश्न, प्रोफेसर को नोटिस
नई दिल्ली, 7 मई। शारदा विश्वविद्यालय (Sharda University) में बीए प्रथम वर्ष परीक्षा प्रश्न पत्र को लेकर एक असिस्टेंट प्रोफेसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शनिवार को शारदा यूनिवर्सिटी की ओर से जारी एक बयान में विश्वविद्यालय ने कहा कि मामले में जांच के लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट में इस सवाल को आपत्तिजनक पाया है। वहीं प्रश्न पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आपत्ति की है।

भाजपा नेता विकास प्रीतम सिन्हा ने फोटो शेयर कर प्रश्न पत्र को एक मुस्लिम शिक्षक द्वारा निर्धारित करने की बात कही है। उन्होंंने अपने ट्वीट में लिखा 'यूनिवर्सिटी का नाम 'शारदा' पर कृत्य देखिए कि परीक्षा में छात्रों को 'हिन्दुत्व' को अनिवार्य रूप से फासी और नाजीवाद के समकक्ष सिद्ध करने के लिए कहा जा रहा है। यह प्रश्नपत्र कथित रूप से किसी मुस्लिम शिक्षक द्वारा बनाया गया है।'
दरअसल, शारदा यूनिवर्सिटी के बीए प्रथम वर्ष के प्रश्न पत्र में 7 अंक के प्रश्न 'क्या आप फासीवाद/नाजीवाद और हिंदू दक्षिणपंथी (हिंदुत्व) के बीच कोई समानता पाते हैं? तर्कों के साथ विस्तृत करें' को लेकर आपत्ति की गई है। यह बीए प्रथम वर्ष की राजनीति विज्ञान परीक्षा का प्रश्न था। जो कि तदर्थ सहायक प्रोफेसर (ad hoc assistant professor) फारूक कुट्टी ने निर्धारित किया था।
शारदा विश्वविद्यालय बीए प्रथम वर्ष का राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) प्रश्न निर्धारित करने वाले संकाय फारूक कुट्टी ने ही पेपर निर्धारित किया था। मामले की जांच के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर गठित कमेटी की रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के उन्हें नोटिस जारी किया गया है।
कमेटी रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। प्रश्न पत्र में छात्रों से 'हिंदुत्व-फासीवाद' के बारे में सवाल पूछे गए थे। प्रश्न पत्र की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय ने प्रश्नों में पूर्वाग्रह की आशंका को देखने के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठित थी। जिसकी जांच में पोफेसर कुट्टी दोषी पाए गए।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications