मिशन गगनयान: आ गई अंतरिक्ष यात्रियों के खाने-पीने की लिस्ट, मेन्यू में वेज पुलाव, इडली के साथ और भी बहुत कुछ

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मिशन गगनयान की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस मिशन के लिए इसरो ने अंतरिक्ष में जाने वाले गगनयात्रियों का भी चुनाव कर लिया है। इसी के साथ ही वह अंतरिक्ष में रहने के दौरन क्या-क्या खाएंगे-पिएंगे इसकी भी लिस्ट सामने आ गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गगमयात्रियों के लिए इसरो ने मूंग का हलवा, इडली सहित और भी बहुत सी भोजन सामग्रियां तैयार की हैं।

Recommended Video

    Gaganyaan Mission : Moon की यात्रा के दौरान Indian Astronauts क्या खाएंगे | वनइंडिया हिंदी
    देश का पहला मानवयुक्त मिशन

    देश का पहला मानवयुक्त मिशन

    मालूम हो कि अंतरिक्ष में भेजने के लिए इसरों ने भारतीय वायु सेना के 4 जवानों का चुनाव किया है जल्द ही उन्हें आगे की ट्रेनिंग के लिए रूस भेजा जाएगा। भारतीय अंतरिक्ष यात्री इस मिशन के दौरान क्या खाने वाले हैं इसरों ने इसकी भी लिस्ट तैयार कर ली है। भोजन सामग्रियों का चुनाव मैसूर स्थित डिफेंस फूड रिसर्च लैबरेटरी के विशेष वैज्ञानिकों ने किया है। गौरतलब है कि इसरो का यह पहला मानवयुक्त मिशन है जिसे साल 2022 तक पूरा किया जाना है।

    खानें में शामिल हैं ये चीजें

    बता दें कि पीएम मोदी खुद भी इस मिशन के लिए काफी उत्साहित हैं और इसरो भी तैयारियों में जोर-शोर से जुटा हुआ है। देश के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन के लिए भारतीय वायुसेना के जवानों को कड़ी परीक्षा के बाद चुना गया है। अंतरिक्ष में समय बिताने के लिए उनकी ट्रेनिंग रूस में की जाएगी। इसी के साथ ही उनके खाने का मेन्यू भी सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके खाने में रोल्स, वेज रोल्स, इडली, मूंग दाल का हलवा और वेज पुलाव को शामिल किया गया है। इसके साथ ही तरल पदार्थ में अंतरिक्ष यात्री अपने साथ पानी और जूस साथ ले जाएंगे।

    बनाए गए खास तरह के बर्तन

    जानकारी के लिए बता दें कि अतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण नहीं होता जिस वजह से गगनयात्रियों के लिए खास तरह से बर्तन भी बनाए जा रहे हैं जिसमें उनके खाने को रखा जाएगा। बता दें कि मिशन गगनयान का ऐलान पीएम मोदी ने लाल किला से 15 अगस्त, 2018 को किया था। उन्होंने इस मिशन के लिए इसरो को 2022 तक का समय दिया है। उन्होंने कहा था कि भारत अंतरिक्ष क्षेत्र में कदम बढ़ा रहा है और आने वाले समय में भारत किसी बेटे या बेटी को अंतरिक्ष में भेजेगा।

    यह भी पढ़ें: मुथूट फाइनेंस के MD पर हुआ हमला, गाड़ी पर फेंके गए पत्थर, अस्पताल में भर्ती

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+