यूपी, दिल्ली और हरियाणा में अगले 72 घंटे तक घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली में अगले 72 घंटे तक बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कश्मीर में 3 से 7 जनवरी के बीच बर्फबारी की उम्मीद।

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है लेकिन आने वाले 72 घंटों में भी लोगों को इससे निजात नहीं मिल पाएगी क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा में अगले 72 घंटे तक बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। यही नहीं मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में भी 30 और 31 तारीख को घना कोहरा होने की बात कही है।

कोहरे और ठंड के बढ़ने के आसार

  • मौसम विभाग ने कहा है कि घने कोहरे की वजह से दृश्यता में कमी आएगी।
  • कश्मीर में 3 से 7 जनवरी के बीच बर्फबारी की उम्मीद है।
  • कोहरा 31 दिसम्बर व 1 जनवरी तक रहेगा और दिल्ली में 1 जनवरी को सबसे ज्यादा कोहरा होगा।
  • मौजूदा मौसम के आधार पर बिहार और झारखंड के कुछ इलाकों में थोड़ी बारिश होने की उम्मीद है।

दिल्ली में ट्रेनें लेट

घने कोहरे के कारण आज भी दिल्ली से चलने वाली 54 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं जबकि 12 गाड़ियों का समय बदला गया है जिससे यात्रियों को खासी दिक्कत हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+