चारा घोटाले में जेल गए लालू यादव, तो पत्नी राबड़ी देवी को सताने लगी ये चिंता
चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद से उनकी पत्नी काफी चिंता में हैं। राबड़ी देवी को अपने पति लालू प्रसाद यादव की बड़ी चिंता सता रही है और उन्हें इस बात का डर है कि जेल में उनके स्वास्थ्य की देखभाल कौन करेगा।
Recommended Video


पटना। चारा घोटाले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को दोषी करार दिए जाने के बाद से उनकी पत्नी काफी चिंता में हैं। राबड़ी देवी को अपने पति लालू प्रसाद यादव की बड़ी चिंता सता रही है और उन्हें इस बात का डर है कि जेल में उनके स्वास्थ्य की देखभाल कौन करेगा। लालू के दोषी ठहराए जाने के बाद पहली बार मीडिया और कार्यकर्ताओं से मुखातिब हो रहीं राबड़ी देवी ने रविवार को ये बातें कहीं।

ये है उनकी सबसे बड़ी चिंता
राबड़ी देवी ने कहा कि लालू के दिल का ऑपरेशन हुआ है और इसलिए उन्हें पति की सेहत की सबसे ज्यादा चिंता है। राबड़ी ने कहा, 'साहेब की तबियत खराब रहती है। वो दिल के मरीज हैं और उनके दिल का बड़ा ऑपरेशन भी हुआ है।' राबड़ी देवी ने आगे कहा कि वो खुद दवा भी नहीं खाते हैं और इसके लिए उन्हें किसी की मदद की जरूरत होती है। 'वहां वो किस तरह से दवाएं लेंगे। यही सबसे बड़ी चिंता है।'

कार्यकर्ताओं से कहा, निराश न हों
लालू के जेल जाने से दुखी कार्यकर्ताओं का राबड़ी देवी उत्साह बढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। 'कार्यकर्ता निराश न हों और शांति बनाए रखें। कल हमें पूरा भरोसा था कि वो बरी हो जाएंगे। कुछ समाचार चैनलों ने बरी होने की खबर भी प्रकाशित की, केवल कुछ सेकंड बाद ही हटा भी ली। लालू बिहार की जनता की ताकत हैं और कार्यकर्ता उनकी ताकत हैं।'

बेटे ने कहा, 'नाम नहीं, विचारधारा हैं लालू'
वहीं लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा, 'लालू एक व्यक्ति का नाम नहीं है, बल्कि एक विचारधारा है। हमें कोई चिंता नहीं है। हमें न्याय जल्द ही मिलेगा और वो जेल से बाहर आ जाएंगे।'












Click it and Unblock the Notifications