चारा घोटाले में दोषी पाए जाने के बाद लालू ने लिखा, 'साथ हर बिहारी है अकेला सब पर भारी है'

लालू ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि धूर्त भाजपा अपनी जुमलेबाज़ी व कारगुज़ारियों को छुपाने और वोट प्राप्त करने के लिए विपक्षियों की छवी बिगाड़ने के लिए राजनीति में अनैतिक और द्वेष की भावना से ग्रस्त गंदा खेल खेलती है।

नई दिल्ली। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को देवघर चारा घोटाले माममें दोषी करार दिया गया है। दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट से बाहर आए लालू ने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया, लेकिन ट्वीट करने बीजेपी पर निशाना जरूर साधा है। लालू ने एक-एक कर कई ट्वीट किए हैं और बीजेपी पर हमला बोला है। लालू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि बीजेपी अपनी विफल नीतियों से ध्यान भटकाने के लिए बदले और बैर की भावना से विपक्षियों की छवि बिगाड़ रही है।

धूर्त भाजपा केवल जुमलेबाज़ी करती है

धूर्त भाजपा केवल जुमलेबाज़ी करती है

लालू ने अपने एक ट्वीट में लिखा है कि धूर्त भाजपा अपनी जुमलेबाज़ी व कारगुज़ारियों को छुपाने और वोट प्राप्त करने के लिए विपक्षियों की छवी बिगाड़ने के लिए राजनीति में अनैतिक और द्वेष की भावना से ग्रस्त गंदा खेल खेलती है। लालू यादव ने इस फैसले को पिछड़ों और दलितों को निशाना बनाने वाली राजनीति बताया है। लालू ने ट्वीट किया कि ताकतवर लोग और वर्ग हमेशा समाज को शासक और शोषित में बांटने का काम करते हैं। जब भी शोषित वर्ग का कोई भी व्यक्ति इस क्रम को चुनौती देता है तो उसे लगातार सजा दी जाती है।

 साथ हर बिहारी है, अकेला सब पर भारी है

साथ हर बिहारी है, अकेला सब पर भारी है

राजद सुप्रीमो ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, साथ हर बिहारी है, अकेला सब पर भारी है। सच की रक्षा करने को लालू का संघर्ष जारी है। उन्होंने आगे लिखा है, मरते दम तक सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ता रहूंगा। जगदेव बाबू ने गोली खाई, हम जेल जाते रहते है लेकिन मैं झुकूंगा नहीं। लड़ते-लड़ते मर जाऊंगा, लेकिन मनुवादियों को हराऊंगा।

 ना जोर चलेगा लाठी का, लालू लाल है माटी का

ना जोर चलेगा लाठी का, लालू लाल है माटी का

लालू प्रसाद ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, ना जोर चलेगा लाठी का, लालू लाल है माटी का। आगे लिखा है, सामंतीवादी ताकतों, जानता हूं लालू तुम्हारी राहों का कांटा नहीं आंखों की कील है। इतनी आसानी से नहीं उखाड़ पाओगे। राजद सुप्रीमो ने अपने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, ऐ सुनो कान खोल कर, आप इस गुदड़ी के लाल को परेशान कर सकते हों, पराजित नहीं। साथ ही लिखा है, झूठे जुमले बुनने वालों सच अपनी जिद पर खड़ा है। धर्मयुद्ध में लालू अकेला नहीं पूरा बिहार साथ खड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+