कांग्रेसी हेड आफिस फिर रहने लगा गुलजार
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हालांकि कांग्रेस पार्टी हाल के दौर में तमाम चुनाव हारी है, पर उसके राजधानी के अकबर रोड स्थित हेड आफिस में इन दिनों काफी गहमा-गहमी रहती है। शाम होते-होते बीसियों कारें सड़क के दोनों तरफ खड़ी हो जाती हैं। खद्दरधारी नेता नेता हेड आफिस के अंदर आते-जाते हैं। अंदर क्या हो रहा है, किस मुद्दे पर मीटिंग हो रही, इस सवाल का जवाब कोई नेता नहीं देता।

हैरानी की वजह
कांग्रेस के दफ्तर के बाहर इस हलचल को देखकर हैरानी इसलिए भी होती है क्योंकि अभी किसी राज्य में चुनाव नहीं हो रहे। कहीं किसी प्रदेश में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा भी नहीं होनी। इसके बावजूद कांग्रेस हेड आफिस में भीड़ हैरान तो करती है।
चुनाव के दिनों में तो इधर नेताओं-कार्यकर्ताओं की तगड़ी भीड़ रहती है। कांग्रेस को लंबे समय तक कवर करते रहे एक पत्रकार ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है। उसे यूं ही खारिज नहीं किया जा सकता।
कहां गए राहुल गांधी
इस बीच, कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी काफी समय से अज्ञातवास में हैं। कांग्रेस के किसी प्रवक्ता से लेकर नेता को उनके बारे में कोई सूचना नहीं है। वे कहां पर है, कब वापस लौटेंगे, कोई बताने के लिए तैयार नहीं है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेता राजेश डंग कहते हैं कि हमारी पार्टी के अंदर नेताओं के बीच में पार्टी की रणनीति को लेकर मंथन के दौर चलते रहते हैं। हो सकता है कि किसी खास सवाल पर बैठकें हो रही हों। हो सकता है कि राहुल गांधी जी के वापस दिल्ली आने पर भूमि अधिग्रहण विधेयक पर कोई बड़ा राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाने की तैयारी हो रही हो।
कौन आता है
इस बीच, जानकारों का कहना है कि कांग्रेस हेड आफिस में पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी को कभी-कभार ही पहुंचतीहैं। कुछ नेता लगातार जाते हैं। इनमें दिग्विजय सिंह, अहमद पटेल, मनीष तिवारी,मोतीलाल वोरा शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications