कर्नाटक: 24 मई को होगा फ्लोर टेस्ट, कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे कुमारस्वामी
24 मई को होगा फ्लोर टेस्ट,कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे कुमारस्वामी
बेंगलुरु। कर्नाटक में कल कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बन जाएगी। कल कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री कुमारस्वामी और उप मुख्यमंत्री एक साथ शपथ लेंगे। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष जी परमेश्वर कर्नाटक के डिप्टी मुख्यमंत्री होंगे। गठबंधन में विधानसभा के स्पीकर का पद भी कांग्रेस को मिला है। कांग्रेस के केआर रमेश कुमार को स्पीकर चुने जाएंगे।

ताजा जानकारी के मुताबिक 23 मई को कुमारस्वामी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और 24 मई को वो विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। 24 मई को बहुमत साबित करने के बाद ही कैबिनेट का विस्तार होगा। हलांकि कैबिनेट बंटवारे को लेकर भी चर्चा हो चुकी है।
कर्नाटक में आईसीसी जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कुल 34 मंत्रियों में से 22 मंत्री कांग्रेस पार्टी से होंगे। वहीं, सीएम समेत 12 मंत्री जेडीएस के होंगे। बुधवार को हेने वाले एच डी कुमारस्वामी के शपथ ग्रहण समारोह में कई क्षेत्रीय पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष को न्योता मिला है। माना जा रहा है कि ये शपथ ग्रहण समारोह बीजेपी के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने के लिए तीसरे मोर्चे का एक विराट मंच बन सकता है।












Click it and Unblock the Notifications