10 मिनट में खाने की डिलिवरी के ऐलान के बाद जोमैटो पर लोगों ने की मीम्स की बरसात, पढ़िए दिलचस्प मीम्स

नई दिल्ली, 22 मार्च। ऑनलाइन फूड डिलिवरी ऐप जोमैटो ने ऐलान किया है कि वह अब 10 मिनट में लोगों को खाने की डिलिवरी की सेवा शुरू करने जा रहा है। कंपनी के इस ऐलान के बाद इसकी कई लोग आलोचना कर रहे हैं। उद्योगपति और लेखकर सुहेल सेठ ने भी जोमैटो के इस ऐलान की आलोचना की है। सुहेल सेठ ने ट्वीट करके लिखा 10 मिनट में खाने की डिलिवरी ना सिर्फ खतरनाक है बल्कि गैरजरूरी भी है। इस फैसले से राइडर्स और अन्य लोगों की सड़क पर जान को खतरा बढ़ेगा, बेहतर हो इससे किनारा किया जाए। कोई भी इतनी जल्दबाजी में नहीं है, ना ही कोई इतना बेवकूफ है कि वह 10 मिनट पहले यह फैसला ले कि उसे क्या खाना है।

zomato

जोमैटो के 10 मिनट में खाने के डिलिवरी की सेवा के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर काफी मीम्स बन रहे हैं। ट्विटर पर एक यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे एक व्यक्ति विमान के विंग्स पर खड़े होकर खाना बना रहा है। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि कार में कई लोग सवार है और गाड़ी हिलोरे मारते हुए सड़क पर चल रही है। दिल्ली ट्रैफिक का हवाला देते हुए एक मीम शेयर किया गया है जिसमे किरदार दिल्ली ट्रैफिक से कहता है कि तू चुप रह रे।

लोग ना सिर्फ जोमैटो के मीम शेयर कर रहे हैं बल्कि इसकी कड़े शब्दों में आलोचना भी कर रहे हैं। डॉक्टर दीपक कृष्णमूर्ति नाम के यूजर ने लिखा मैं इस ऐप को अनइंस्टॉल कर रहा हूं। 10 मिनट में तो खाने की तैयारी का भी समय नहीं मिलता है, मैं नहीं चाहता हूं कि माइक्रोवेव में गर्म किया हुआ खाना मुझे मिले। बेंगलुरू में मैं जहां रहता हूं, वहां आप लोगों की इस सर्विस से सड़क पर जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं। एक मीम में दिखाया गया है कि जोमैटो डिलिवरी ब्वॉय को रॉकेट लॉन्चर में डालकर लॉन्च किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+