Flashback 2019: साल की वो 15 वायरल तस्वीरें जो दुनियाभर में देखी गईं
नई दिल्ली। साल 2019 अब अपने अंतिम पड़ाव है। 2019 में खुशी और गम देनेवाले कई मौके हमारे सामने आए। ऐसे ही मौकों की कुछ तस्वीरें हैं जिन्हें इतिहास में याद रखा जाएगा। हम आपको इन तस्वीरों के माध्यम से पूरे सालभर की कुछ ऐसी घटनाएं दिखा रहे हैं। जो अब इतिहास की तरह याद की जाएंगी।

भावुक हुए इसरो चीफ
मिशन चंद्रयान-2 की असफलता ने इसरो चीफ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों को भावुक कर दिया था। इसरो कंट्रोल रूम में वैज्ञानिकों को दिए संबोधन के बाद पीएम बाहर निकले और भावुक इसरो चीफ के. सिवन फफक-फफककर रो पड़े। पीएम मोदी ने इसरो चीफ को गले लगाकर हिम्मत दी। पीएम ने इसरो चीफ की पीठ थपथपाई, उन्हें गले लगाया।

आंतक से दहला श्रीलंका
एक के बाद एक आठ ब्लास्ट्स से रविवार को श्रीलंका दहल उठा। राजधानी कोलंबो समेत तीन शहरों में हुए ब्लास्ट्स में 290 लोगों की मौत हो गई और करीब 500 लोग घायल हो गए। हमले के बाद कई फोटोग्राफ और तस्वीरें वायरल होनी शुरू हो गई। इनके सबके बीच जीसस क्राइस्ट की खून से लथपथ एक मूर्ति की फोटो सोशल मीडिया खासकर ट्विटर पर तेजी से वायरल हुई। ये फोटोग्राफ सेंट नेगोंबो चर्च की है और इसे लोग श्रीलंका में शांति खत्म होने का एक प्रतीक करार दे रहे हैं।

पहली बार सत्ता में सक्रिय तौर पर शामिल हुआ ठाकरे पारिवार
इसी साल नवबंर में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने मुंबई के ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ के साथ ही उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर विराजमान होने वाले ठाकरे खानदान के पहले सदस्य बन गए थे।

वो हमला जिसने देश को हिला के रख दिया
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में स्थित अवंतिपोरा इलाके में 14 फरवरी 2019 को आतंकियों ने सीआरपीएफ जवानों के एक काफिले पर बड़ा हमला किया है। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए और कई अन्य घायल हुए। वारदात के बाद आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

800 साल पुराने चर्च में लगी आग
पेरिस के ऐतिहासिक गिरजाघर नोट्रे-डेम कैथेड्रल में 16 अप्रैल 2019 को आग लग गई थी, हालांकि मुख्य ढांचे को बचा लिया गया है लेकिन आगजनी से ऐतिहासिक इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और सदियों की विरासत खाक हो गई। आग में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर घोषित 850 साल पुरानी छत तबाह गई थी। इस आग एक फोटो वायरल हुई जिसमें प्रभु इशू की आकृति जैसी एक आकृति दिखी थी।

न्यूजीलैंड की पीएम ने पेश की मानवता की मिसाल
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में मार्च 2019 में एक मस्जिद में आतंकी हमला हुआ। जिसमें सात भारतीयों समेत 50 लोगों की मौत हो गई है। न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा जब पीड़ितों को सांत्वना देने पहुंची उन्होंने हिजाब पहना था। उनकी यह तस्वीर तेजी से वायरल हुई थी। पीएम आरड्रेन ने हिजाब पहनकर मुस्लिम समुदाय के साथ एकजुटता दर्शाई थी।

पीएम के घर पहुंचा बॉलीवुड का मेला
इस साल बॉलीवुड की कई हस्तियों ने पीएम मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। यह बैठक फिल्म निर्माता करण जौहर ने आयोजित की है। फिल्म उद्योग के प्रतिनिधिमंडल में निर्देशक और कलाकार शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल में निर्देशक रोहित शेट्टी, राजकुमार राव, विक्की कौशल, आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और सिद्धार्थ मल्होत्रा शामिल हैं।

नहीं रहे मनोहर पर्रिकर
चार बार के गोवा के मुख्यमंत्री रहे मनोहर पर्रिकर का 63 वर्ष की उम्र में पैन्क्रियाटिक कैंसर से मार्च 2019 में निधन हो गया था। उनके निधन से पहले उनकी काम करते हुए कई तस्वीरें वायरल हुई थी। तस्वीर में पर्रिकर नाक में पाइप लगाए ऑफिस में काम करते दिखते थे। इससे पहले वे पर्रिकर ने नाक में पाइप लगाकर गोवा का साल 2019-20 का बजट पेश किया था।

ब्लैक होल की पहली तस्वीर
खगोलविदों ने अप्रैल 2019 में ब्लैक होल की पहली तस्वीर जारी की थी। ब्रह्माण्ड में मौजूद ब्लैक होल गहरे रंग की आकृति के पीछे से नारंगी रंग की गैस और प्लाजमा आकाशगंगा में पांच करोड़ प्रकाशवर्ष दूर एक गहरे काले गोले को दिखाता है, जिसे एम87 कहते हैं। तस्वीर बनाने के लिए जरूरी डेटा को ईवेन्ट होराइजन टेलिस्कोप की मदद से अप्रैल 2017 में इकट्ठा किया गया था।

उत्तर कोरिया जाने वाले पहले राष्ट्रपति बने ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने 30 जून 2019 को उत्तर कोरिया की ऐतिहासिक यात्रा पर पहुंचे। ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात की। किसी भी अमेरिकी राष्ट्रपति का यह पहला उत्तर कोरियाई दौरा था। दोनों ने मीडिया कैमरों के सामने एक-दूसरे से मुस्कुराते हुए गर्मजोशी से हाथ मिलाया और फोटो सेशन के लिए पोज भी दिए थे। किम और ट्रंप के बीच यह तीसरी मुलाकात है।

ग्रेटा के गुस्सा के शिकार हुए ट्रंप
जलवायु सम्मेलन में झकझोर देने वाले अपने भाषण से चर्चा में आई युवा क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गुस्से घूरती दिखी थीं। ग्रेटा के चेहरे के एकदम से बदले भाव सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

लोकतंत्र की लड़ाई
हॉन्ग कॉन्ग में लोकतंत्र के लिए प्रदर्शन के दौरान की तस्वीर। इस तस्वीर की उस मशहूर तस्वीर से तुलना हुई जिसमें शख्स टैंक का रास्ता रोकखर खड़ा हो गया था। वह तस्वीर चीन के थियानमेन चौक की थी।

अच्छी जिंदगी की चाहत में मिली मौत
अमेरिका में शरण की हसरत लिए बाप अपनी बेटी को पीठ पर लाद नदी तैरकर पार कर रहा था, ताकि यूएस के टेक्सस पहुंच जाए। लेकिन दोनों डूब गए। उनका शव रियो ग्रैंड नदी के किनारे औंधे मुंह पड़ा हुआ था। 23 महीने की बेटी का सिर बाप की टी-शर्ट में है। उसका एक हाथ पिता की गर्दन के पास है। ये मेक्सिको के ऑस्कर अल्बर्टो मार्टिनेज रैमिरेज (25) और उनकी 23 महीने की बेटी वलेरिया है।

धार्मिक नेताओं का किस हुई वायरल
संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में एक अंतर-धार्मिक बैठक के दौरान दो धार्मिक नेताओं ने एक साथ चरमपंथ के खिलाफ लड़ने पर एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए और फिर उसके बाद एक दूसरे से हाथ मिलाये, गले लगाया और यहां तक कि किस भी किया। जिसके देखकर कई लोगों का मानना है कि यह क्षण पोप और इमाम के साथ-साथ दर्शकों के सामने लिप लॉक करने के साथ बहुत ही अंतरंग था।

दोनों पैरों पर चलने का ख्वाब फिर सच हुआ
पाँच वर्षीय अफगानी लड़के अहमद सैयद रहमान की एक फोटो इस साल वायरल हुई थी। बारुदी सुरंग की चपेट में आने से यह बच्चा घायल हो गया था। हालांकि, डॉक्टरों की कोशिश से उसकी जान तो बचा गई थी, लेकिन हादसे में उसका एक पैर कट गया था। जिसके बाद रेड क्रॉस (ICRC) अस्पताल ने उसे प्रोस्थेटिक पैर लगा दिया। वह जब उस पैर पर खड़ा हुआ, तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों पैरों पर चलने का ख्वाब फिर सच होने पर वह अस्पताल में ही नाचने लगा।












Click it and Unblock the Notifications