Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाखंडी बाबाः हाथ धोने का साबुन भी विदेश से मंगाता था रामपाल?

हिसार। देश में भले ही लोग दो जून की रोटी के लिए दर-दर भटकते हों तब जाकर भी उन्हें आराम के लिए एक अच्छी छत नसीब नहीं होती। लेकिन अपने आपको संत कहलाने वाले कथित बाबा रामपाल जिन सुविधाओं के बीच आराम फरमाता था कि देश के बड़े फाइव स्टार होटलों में भी ऐसी सुविधाएं नहीं मिलती होंगी।

baba

एक्सरसाइज करने की मशीन से लेकर हाथ धोने और नहाने के साबुन तक विदेश से आते थे। यह खुलासा बाबा रामपाल के आश्रम के खुलने से हुआ है। कथित बाबा के आश्रम में स्विमंग पूल और लक्जरी बाथरूम तक हैं। जो सिर्फ संत बाबा रामपाल के लिए ही बने थे।

बाबा रामपाल ने कई एकड़ों में फैला हैं जिसमें रामपाल के रहने के लिए अलग से एक कोठी बनी थी। कोठी व्यवस्था ऐसी की उसका खर्च एक पूंजीपति उठाते हुए भी सौन नहीं तो एक बार तो जरूर सोचेगा। इससे तमाम सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर करोड़ों रुपए के एशो-आराम के लिए बाबा के पास पैसा कहां से आता था। लोगों को अंध श्रद्धा में डूबे लोगों की गाढ़ी कमाई को चूस-चूस कर इतना बड़ा महलनुमा आश्रम खड़ा किया था।

संत रामपाल के लिए फाइव स्टार सुविधाओं का सिलसिला यहीं नहीं रुकता। बल्कि और आगे भी बाबा ने अपने लिए कई ऐसी चीजें जुटा रखी हैं अपने घर में तो शायद ही नहीं जुटाए। बाबा ने अपने अच्छे से अच्छे इलाज के लिए आधुनिक अस्पताल तक बनवा रखा है। जिसमें करोड़ों रुपए की एक्सरे जैसी चिकित्सकीय मशीने हैं। यहां पर ऑपरेशन थियेटर भी बना है। बिलकुल एक बड़े अस्पताल की तरह।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+