जम्मू: डोडा में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन नाबालिगों समेत 5 की मौत

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को रामबन से डोडा की ओर जाते समय एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस सड़क हादसे में पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है,वहीं किश्तवाड़ में एक अन्य सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग लापता हो गए। एक वैन सड़क से फिसल कर गहरी खाई में गिर गई जिससे 3 नाबालिग समेत पांच लोगों के मारे जाने की खबर है। कई घंटों तक चले इस ऑपरेशन में पुलिस ने सभी पांच शव निकाल लिए है।

Five people were killed in a road accident in Jammu and Kashmirs Doda

डोडा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुमताज अहमद ने कहा कि सुबह करीब नौ बजे के रामबन से डोडा की ओर जा रही एक इको कार JK019-6674 राग्गी नाला के पास सड़क से फिसल कर 300 फुट गहरी खाई में गिर गयी। पुलिस ने कहा, दुर्घटना में तीन नाबालिगों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। इनमें से दो की पहचान कर ली गई है और पुलिस टीम कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामबन से डोडा जा रही इका कार जब अस्सर इलाके में पहुंची तो वाहन चालक अचानक एक तीखे मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधा रागी नाले में जा गिरी। चालक की पहचान गूल के दीदा गांव निवासी मोहम्मद आसिफ के रूप में हुई है। एक अन्य मृतक की पहचान थाथरी की तस्लीमा बेगम के रूप में हुई।

वहीं किश्तवाड़ के पाडर में गुलाबगढ़-मस्सू सड़क पर गत वीरवार को हुए कार हादसे में लापता एक ही परिवार के छह सदस्यों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस व बचाव दल के सदस्य अभी भी लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। यह कार बोध नाला में जा गिरी थी। एक ही परिवार के छह लोग लापता हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+