ओडिशा: कोरापुट में मुठभेड़ के दौरान पांच माओवादी ढेर, तीन महिलाएं भी शामिल

नई दिल्ली। ओडिशा के कोरापुट में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। कोरापुट के एसपी कंवर विशाल सिंह ने बताया है कि मरने वाले पांच नक्सलियों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। हालांकि अभी तक मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल इलाके में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। बता दें कि जहां ये मुठभेड़ हुई है वो इलाका आंध्र प्रदेश से सटा हुआ है।

Five maoists, including three women killed in an encounter of Koraput District in Odisha

बता दें कि पिछले महीने ओडिशा के कंधमाल में नक्सलियों ने लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग कराने पहुंचे एक निर्वाचन अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नक्सलियों ने इस घटना को दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले बुधवार के दिन अंजाम दिया था। जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक संयुक्ता दिग्गल को कंधमाल के गोछापाड़ तहसील के बालांदापाड़ा में नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

इधर ओडिशा से सटे राज्य छत्तीसगढ़ में भी बुधवार को दंतेवाड़ा और सुकमा जिले के बॉर्डर पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक महिला समेत दो माओवादी को मार गिराया गया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों ने ओडिशा और उससे सटे राज्य छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने कईयों को निशाना बनाया है। पिछले महीने ही छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बीजेपी विधायक के काफिले पर हमला कर दिया था। इस हमले में विधायक भीमा मंडावी समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें- मां के पास सो रही 4 साल की बच्‍ची को उठा ले गया हैवान, रेप के बाद गला दबाया और कुंए में फेंक दी लाश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+