गोरखपुर की पहली महिला पायलट की मौत, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ब्वॉयफ्रैंड अरेस्ट

Air India Pilot: एयर इंडिया की पायलट का मुंबई के अंधेरी में स्थित फ्लैट में संदिग्ध अवस्था में शव पाया गया है। जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय एयर इंडिया पायलट सृष्टि तुली ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन परिवार का दावा है कि उसके ब्वॉयफ्रैंड की वजह से सृष्टि ने आत्महत्या की है।

परिवार का आरोप है कि सृष्टि ने एक कार्यक्रम के दौरान नॉनवेज खाना खाया था, जिसकी वजह से ब्वॉयफ्रैंड ने उसका काफी अपमान किया था, जिससे व्यथित होकर सृष्टि ने आत्महत्या कर ली।

air india pilot

वहीं पुलिस का कहना है कि सृष्टि तुली उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली है, उसके साथ आदित्य गलत बर्ताव करता था। सृष्टि मानसिक तौर पर जूझ रही थी।

गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान आदित्य ने सृष्टि का सबके सामने नॉनवेज खाने की वजह से अपमान किया था। जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई थी और आदित्य पार्टी के बीच में सृष्टि को छोड़कर घर चला गया था।

जब सृष्टि रविवार को काम से वापस घर लौटी तो उसने देखा कि आदित्य उसके फ्लैट पर है। इसके बाद आदित्य रात तकरीबन 1 बजे दिल्ली चला गया। सृष्टि ने आदित्य को फोन करके कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है।

जिसके बाद आदित्य वापस फ्लैट पर आया। लेकिन जब आदित्य वापस लौटा तो उसने देखा कि दरवाजा लॉक है और सृष्टि अंदर से कोई जवाब नहीं दे रही है।

चाभी बनाने वाली की मदद से आदित्य ने फ्लैट का दरवाजा खोला और देखा कि सृष्टि अंदर बेहोश है। जिसके बाद वह सृष्टि को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस घटना के बाद सृष्टि के परिवार का कहना है कि आदित्य ने आत्महत्या के लिए उकसाया था।

इस मामले में परिवार ने आदित्य के खिलाफ पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। परिवार ने आरोप लगाया है कि आदित्य सृष्टि के साथ मारपीट करता था, जिसके बाद पुलिस ने आदित्य को आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए गिरफ्तार कर लिया है।

सृष्टि के अंकल विवेक तुली ने कहा कि वह गोरखपुर से पहली महिला पायलट थी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उसे सम्मानित किया था। उन्होंने कहा कि सृष्टि सोमवार की रात तकरीबन 12.30 पर घर पर पहुंची थी।

उनसे आदित्य के साथ खाना खाया और अपनी मां से फोन पर बात की। उन्होंने सवाल किया कि जब सृष्टि ने आत्महत्या की बात कही थी तो उसने परिवार को क्यों नहीं बताया।

विवेक तुली ने आरोप लगाया है कि आदित्य ने क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि मुंबई पुलिस ने इससे इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि पिछले महीने सृष्टि तुली के अकाउंट से आदित्य के अकाउंट में 65000 का ट्रांजैक्शन हुआ था।

आदित्य को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। सृष्टि तुली की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि उसकी दम घुटने से मौत हुई है। सृष्टि तुली के फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+