पहली बार सामने आयी पीड़ित महिला, बोली कुमार की ओर से मिल रही हैं धमकियां
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता कुमार विश्वास के साथ कथित तौर पर सोने की अफवाह की खबर पर पहली बार पीड़ित महिला मीडिया के सामने आयी और उसने कुमार पर संगीन आरोप लगाये हैं। महिला का आरोप है कि कुमार विश्वास की ओर से उसे धमकियां मिल रही हैं।
महिला का कहना है कि कुमार विश्वास के साथ रहने वाले शैल नाम के व्यक्ति ने उन्हें फोन करके धमकी दी है। शैल ने महिला को धमकी दी है कि वह महिला के खिलाफ मानहानि का मुकदमा करेंगे। महिला ने शैल के साथ फोन पर हुई बातचीत का ऑडियो भी मीडिया के सामने सुनाया।
इसे भी पढ़े- रंगे हाथों पकड़े गये थे महिला के साथ सोते हुए कुमार विश्वास
महिला का आरोप है कि उसके कुमार विश्वास के साथ अवैध संबंधों की अफवाह के चलते उसके पति ने उसे घर से निकाल दिया है। महिला का कहना है कि उसके छोटे-छोटे बच्चे हैं और इन खबरों के चलते उसे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा रहा है।
वहीं महिला का कहना है कि वह आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता की हैसियत से देश सेवा के लिए अमेठी में आप का चुनाव प्रचार करने गयी थी लेकिन उसे इस तरह से बदनाम किया जाएगा यह उसने कभी नहीं सोचा था। महिला ने कहा कि वह कुमार के घर 3 बार मिलने गयी लेकिन उन्होंने मीडिया के सामने आकर इन खबरों पर सफाई देने की उनकी अपील को नजरअंदाज कर दिया।
वहीं इस बाबत महिला केजरीवाल से भी शिकायत की है, लेकिन केजरीवाल ने महिला की शिकायत पर कोई भी जवाब नहीं दिया है। महिला ने कुमार के साथ संबंधों की खबरों के खिलाफ पुलिस स्टेशन, डीसीपी, साइबर सेल, महिला आयोग से शिकायत की है।













Click it and Unblock the Notifications